आज KL Rahul की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty, सुनील शेट्टी के फार्महाउस में इतने बजे लेंगे सात फेरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज KL Rahul की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty, सुनील शेट्टी के फार्महाउस में इतने बजे लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो चूका हैं। ऐसे में जिस जोड़ी की शादी

बॉलीवुड में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो चूका हैं। ऐसे में जिस जोड़ी की शादी का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था,आखिरकार अब वो वक़्त भी आ ही गया हैं। दरअसल ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी केएल राहुल और अथिया शेट्टी हैं। दरअसल यह जोड़ी बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी रचा रहे हैं। जहां आज यह कपल हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। तो चलिए ज्यादा इंतजार ना करते हुए बताते है की कब और कितने बजे ये दोनों सात फेरे लेंगे। 
1674455184 323271403 633839171833700 2893114557067330111 n
दरअसल अथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल होने के लिए सभी मेहमान वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर मेहमानों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। कपल के संगीत में फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे। जहां अर्जुन कपूर को भी फंक्शन में स्पॉट किया गया। इसी बीच अब इन दोनों की शादी की टाइम भी सामने आ गयी है। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इन दोनों की शादी के टाइम को लेकर खुलासा किया गया।
1674455203 313969882 426660049660338 3322385524298268464 n copy
हाल ही में सुनिल शेट्टी के फार्महाउस का एक वीडियो सामने आया था, जहां संगीत का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शादी के समय को लेकर खुलासा किया गया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी शाम 4 बजे होगी। शादी से पहले हल्दी की रस्म की जाएगी। इसके बाद शाम 6.30 पैपराजी से मुलाकात होगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

बता दे की आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी पहले से ही ओपन अप कर दिया था। अभी हाल ही में न्यू ईयर पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, इस पार्टी में अथिया केएल राहुल रोमांटिक पोज में दिखाई दिए थे।
1674456103 93360629 520572368827596 1626709529438873934 n
वही अब दोनों के फैंस इनकी शादी की खबर सुनकर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर कब दोनों की शादी की फोटोज बाहर आती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।