पापा सैफ के साथ एयरपोर्ट पर जाते हुए अचानक रोने लगे तिमूर अली खान , फिर कुछ ऐसे पड़ा मनाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पापा सैफ के साथ एयरपोर्ट पर जाते हुए अचानक रोने लगे तिमूर अली खान , फिर कुछ ऐसे पड़ा मनाना

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड में से एक है और अपनी प्यारी हरकतों के चलते

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड में से एक है और अपनी प्यारी हरकतों के चलते पपराजी के आकर्षण का केंद्र रहते है। आये दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है और अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
1575636633 600
वायरल वीडियो में तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और अचानक रोने लगे। वहां मौजूद कैमरा पर्सन्स तुरंत इस मोमेंट को अपने कैमरों में कैद कर ने लगे। 
1575636638 601
तैमूर अली खान को रोता देखकर उनके पिता सैफ ने जमीर पर बैठकर तैमूर से बात की और उन्हें समझाया।  काफी देर समझाने के बाद तैमूर ने अपने पिता की बात मान ली और फिर दोनों पिता पुत्र आगे बढ़ गए। फैंस के बीच ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 
1575636645 603
वीडियो में सैफ अली खान जिस तरह एक समझदार डैड की तरह तैमूर को समझाते दिखे वो अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया और सैफ की भी खूब तारीफ की जा रही है। वीडियो में तैमूर और सैफ के बीच भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।  

वीडियो में तैमूर कुर्ता पायजामा में एकदम नवाबी अंदाज में नजर आये, वहीं कैजुअल लुक में तैमूर भी काफी क्यूट लग रहे थे। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मैदा पर वायरल हुई थी जिसमे वो योग क्लासेस में योगा सीखते नजर आ रहे है। 

तैमूर अली खान के साथ इन तस्वीरों में कुछ और बच्चे भी नजर आ रहे है।  इनके अलावा तस्वीरों में योग इंस्ट्रक्टर भी नजर आ रही है। तैमूर तस्वीरों में योगा मैट पर टांग मोड़ कर योगा पोजिशन में बैठे हैं और कोई योगआसन करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।