टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप पर कृष्णा श्रॉफ ने बेबाकी से किया बड़ा खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप पर कृष्णा श्रॉफ ने बेबाकी से किया बड़ा खुलासा

कृष्णा श्रॉफ ने साफ़ कहा कि दिशा और टाइगर के बीच कुछ नहीं चल रहा है। इन दोनों

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स की बात की जाए तो बाघी 2 के सितारे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नाम जरूर आता है। कुछ समय पहले ये खबर आयी थी की टाइगर और दिशा ने रिलेशनशिप खत्म कर लिया है और अलग-अलग रास्ते चुन लिए है। 
1567260853 1
हालांकि इसके बावजूद टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया जिससे उनकी डेटिंग की ख़बरों को और बल मिला है। कुछ हफ्ते पहले, टाइगर ने इंस्टाग्राम पर Ask Me  सेशन किया था और उनके प्रशंसकों ने भी उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किये था। 
1567260860 2
टाइगर ने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया था और कहा था कि वह दिशा को डेट नहीं कर सकते हैं और दिशा को अफ़्फोर्ड नहीं कर सकते। अब, हाल ही में एक चैट शो में, अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कृष्णा श्रॉफ ने अपने भाई टाइगर  के बारे में बात की। 
1567260865 5
कृष्णा श्रॉफ ने साफ़ कहा कि दिशा और टाइगर के बीच कुछ नहीं चल रहा है।  इन दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें महज़ अफवाह है। कृष्णा से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो कृष्णा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह कभी भी कुछ भी छिपाने में विश्वास नहीं करती है और उस व्यक्ति पर गर्व करती है जो उसके साथ है। 
1567260871 6
जब वही सवाल उनके भाई टाइगर के लिए पूछा गया, तो कृष्णा ने कहा कि वह सुंगले है और किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहा है। इसी बातचीत में कृष्णा ने यहां तक ​​कहा कि अगर उनसे इस जोड़ी के बारे में पूछा जाये तो वह आदित्य रॉय कपूर और दिशा को रिलेशनशिप में देखना चाहेगी। 
1567260904 9
कृष्णा ने कहा, “आप जानते हैं कि मैं झूठ नहीं बोलती और मैं हर चीज के बारे में कितना बेबाक हूं। टाइगर 100 फीसदी सिंगल है। ”कुछ महीने पहले, खबर आयी थी टाइगर और दिशा ने रिलेशनशिप खत्म कर दिया है क्योंकि चीजें आसानी से नहीं चल रही थीं। 
1567260912 7
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो टाइगर वर्तमान में रितिक रोशन के साथ बिग एक्शन फ्लिक के लिए तैयार है, जिसका नाम वार है। फिल्म में वाणी कपूर भी हैं और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है। इस हफ्ते वॉर का ट्रेलर सामने आया और इसने सभी का दिल जीत लिया। फैंस फिल्म में टाइगर और रितिक को एक दुसरे के सामने देखने के लिए उत्साहित हैं। वॉर का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है और इसे 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।