बिग बॉस का यह विनर आज भी अपना पेट भरने के लिए चलाता है ढाबा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिग बॉस का यह विनर आज भी अपना पेट भरने के लिए चलाता है ढाबा

NULL

अगर कोई रियलिटी शो का विजेता अपनी जीवन को गरीबी में जीए तो इससे बड़ी शर्म की बात हमारे लिए और कोई नहीं होगी। यह काफी ही आश्चर्य की बात है कि रियलिटी शो जीतने के बाद भी कोई अपना जीवन गरीबी में जीने के लिए मजबूर हो गया है। बॉलीवुड के रियलिटी शो में जितने भी प्रतियोगी आते हैं जिन्हें शो के दौरान काफी अच्छी लाइमलाइट मिलती है वह अक्सर शो के खत्म होने के बाद गुमनामी की जिदंगी जीने पर मजबूर हो जाते हैं।

2 9

ऐसा ही कुछ बिग बॉस के एक सीजन के विनर होने पर भी वह ऐसा काम करने पर मजबूर हो गया जिसका किसी को पता नहीं है। टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो माने जाने वाला बिग बॉस में जो भी आता है और उस शो को जीत भी लेता है उसकी जिदंगी बिल्कुल ही बदल जाती है। लेकिन हम आपको आज जिसके बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में कोई नहीं जानता होगा कि वह अपनी जिदंगी इस तरह से बिता रहा होगा।

3 8

बिगबॉस का विजेता चलाता है ढाबा

5 8

बिग बॉस टीवी रियलिटी शो जितना पॉपुलर उसे दिखते हुए हर कोई इस टीवी रियलिटी शो में आना चाहता है। बिग बॉस के अब तक 10 सीजन आ चुके हैं और जितने भी सीजन के विनर हैं आज के समय में उनकी दुनिया ही बदल गई है। बिग बॉस सीजन 2 तो सबको याद ही होगा। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 2 के विनर आशुतोष कौशिक की जो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुन के रहने वाले हैं जिन्होंने अपनी सादगी से शो में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आशुतोष की सादगी ने उन्हें शो का विनर ही बना दिया था।

4 7

आशुतोष को इसका कोई भी अंदाजा नहीं था कि पैसा और शोहरत मिलने के बाद भी बॉलीवुड में उन्हें ऐसे गुमनामी की जिदंगी जीने पर मजबूर होना पड़ेगा। बता दें कि आशुतोष बिग बॉस में आने से पहले भी सहारनपुर में ढाबा ही चलाते थे लेकिन जब आशुतोष बिग बॉस के विनर बने तो बॉलीवुड में उन्हें कुछ अच्छे रोल नहीं मिले थे। उसके बाद आशुतोष ने ढाबे पर ही काम करना ज्यादा समझदारी का काम समझा था। आशुतोष आज कल सहारनपुर में अपना ढाबा ही संभाल रहे हैं।

दो शो जीतने के बाद भी ऐसा जीवन बिताने पर मजबूर हैं

6 7

आशुतोष बिग बॉस जीतने से पहले टीवी के और पॉपुलर रियलिटी शो भी जीत चुके हैं। आशुतोष ने रोडिज का सीजन 5 भी जीता हुआ है। रोडिज टीवी पर काफी ही पॉॅपुलर शो माना जाता है। यह शो युवाओं में काफ ही फेमस है। आशुतोष ने जब रोडिज शो जीता था तभी उसके बाद उन्हें बिग बॉस शो में आने का मौका मिला था। आशुतोष को दो रियलिटी शो जीतने के बाद भी बॉलीवुड में काफी ही कम काम मिला था।

एक से दो मूवी में ही मौका मिला

7 6

बता दें कि आशुतोष को बॉलीवुड की फिल्मों में छोटे ही रोल करने को मिले थे। आशुतोष ने जिला गाजियाबाद, लाल रंग, लव के फंडे, पितामाह, भड़ास, शॉर्टकट रोमियो, किस्मत लव पैसा दिल इन सब मूवी में काम करने का मौका मिला था।

ढाबा ही चलाते हैं और रोटी बनाते हैं

8 7

बिग बॉस 10 में जब मनवीर विजेता बने तो हिंदी अखबार हिंदुस्तान में उनका इंटरव्यू छपा। जिसमें बताया गया कि आशुतोष कौशिक स्टार बनने के बाद भी नहीं बदले हैं। वह जब मुंबई में रहते हैं तो स्टार हैं, लेकिन सहारनपुर आने के बाद आज भी वह अपने पुराने दिनों की तरह ढाबे को संभालते हैं। इस ढाबे पर वह रोटी भी बनाते हैं और सब्जी भी। उन्होंने कहा कि यह उनका पुराना काम है और वह इसे आज भी नहीं भूले हैं और उनका भाई और वह आज भी इस ढाबे को चलाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।