शाहरुख खान की फिल्म जवान में यह साउथ एक्टर बनेगा विलेन, नाम सुनते ही हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाहरुख खान की फिल्म जवान में यह साउथ एक्टर बनेगा विलेन, नाम सुनते ही हो जाएंगे हैरान

शाहरुख खान की फिल्म में साउथ एक्टर विजय सेतुपति की एंट्री हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों
में बने हुए हैं। किंग खान की ये पहली साउथ फिल्म होने वाली है जिसका निर्देशन साउथ
फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक एटली बना रहे हैं। फिल्म से किंग खान का फर्स्ट
लुक भी सामने आ चुका है जो काफी वायरल हुआ था।

Twitteratis go crazy over the sneak peek of Shah Rukh Khan's Pathan look,  read their tweets inside!

फिल्म के पोस्टर में शाहरुख खान काफी अलग अवतार में नजर आए थे। फिल्म में
शाहरुख खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली है। वहीं अब फिल्म से
जुडा का एक नया अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा
बढ़ जाएगी। शाहरुख खान की फिल्म में साउथ के सुपरस्टार एंट्री हो गई है।

Vijay Sethupathi to play the villain in Allu Arjun's Pushpa 2? |  Entertainment News,The Indian Express

एटली द्वारा निर्देशित जवान  में शाहरुख
खान और नयनतारा के अलावा साउथ एक्टर विजय सेतूपति अहम रोल में दिखने वाले हैं। विजय
की जवान में एंट्री की खबर से उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए है। पिछले काफी समय
से यह चर्चा थी कि विजय जल्द ही किसी फिल्म में विलेन बने नजर आने वाले हैं। ऐसे
में इस खबर को खुद एक्टर के पीआरओ ने सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दिया है।

विजय के पीआरओ युवराज ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ
शेयर की है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा
, यह स्पष्ट करना है कि विजय सेतुपति सर इस समय केवल शाहरुख खान सर के जवान में
एक निगेटिव रोल निभा रहे है। वह किसी अन्य तेलुगु प्रोजेक्ट में निगेटिव भूमिका
नहीं निभा रहे है जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है।

Jawan (2023) - IMDb

बता दें कि जवान का टीजर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख का पट्टी से कवर चेहरा दिख रहा था और उनके हाथ में बंदूक थी। उनका
ये इन्टेस लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और फैंस को काफी पसन्द भी आया था।
जवान में शाहरुख के साथ सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं।
यह फिल्म 2 जून
, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज
होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।