यह शख्स है श्रीदेवी का दूसरा पति, मौत की खबर सुनकर छोड़ दिया खाना-पीना और मुंडवा लिया सिर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यह शख्स है श्रीदेवी का दूसरा पति, मौत की खबर सुनकर छोड़ दिया खाना-पीना और मुंडवा लिया सिर

NULL

बॉॅलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी की दुबई के होटल में अचानक मौत होने के बाद उनके परिवार के साथ पूरा देश अभी तक सदमे में हैं। श्रीदेवी की अस्थियों को बोनी कपूर ने बोनी कपूर ने बेटियों के साथ रामेशवरम जाकर प्रवाहित करके कर्म कांड को पूरा किया है।

2 83

लेकिन श्रीदेवी के परिवार के अलावा एक ऐसा भी शख्स है जो उनके लिए श्राद्ध कर रहा है। बता दें कि यह शख्स श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानता है। श्रीदेवी की मौत का सबसे ज्यादा दुख भी इन्हें है।

3 62

उस शख्स ने श्रीदेवी की मौत के बाद से खाना-पीना छोड़ दिया है और अपने बाल तक मुडंवा दिए हैं और साथ ही तेरहवीं की भी तैयारी कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन है वो शख्स और क्यों कर रहा है ऐसा।

4 55

दुबई के होटल जुमेराह इमिराट्स में 24 फरवरी को अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई। असमय हुई इस मौत से पूरी दुनिया में कोहराम मच गया, हिन्दुस्तान ही नहीं विदेशों में भी श्री देवी के चाहने वालों के लिए ये बड़ा झटका था। परिवार व्यथित था तो किसी को मौत का कारण समझ में नहीं आ रहा था।

5 52

लेकिन अब जबकि सब कुछ संभल गया है। उनके शव का अंतिम संस्कार हो गया है। ऐसे में एक शख्स और है जो श्रीदेवी के कर्मकांड कर रहा है। इस शख्स का नाम ओमप्रकाश मेहरा है। जो मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहता है। ओमप्रकाश मेहरा श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानता है। श्री देवी की मौत से सबसे ज्यादा इसी शख्स को झटका लगा है।

6 42

श्रीदेवी का दूसरा पति ने श्रीदेवी को लिखे हजारों खत

7 38

आलम ये है कि कई साल पहले जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी, तभी ओमप्रकाश मेहरा ने मन ही मन श्रीदेवी को पत्नी मान लिया था। श्रीदेवी के प्यार में दीवाने इस ओम प्रकाश ने सन् 2002 में ओमप्रकाश मेहरा ने वोटर लिस्ट में अपनी पत्नी का नाम श्रीदेवी दर्ज करा लिया था। ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि साल 1989 में वह हायर सेकेंडरी में पड़ते थे, तभी से श्रीदेवी के फैन हैं।

7 39

जब वो स्कूल में पढ़ते थे तब पहली बार श्रीदेवी की फिल्म देखी थी, तबसे वे श्रीदेवी के फैन हो गए। इस दौरान ओमप्रकाश ने कई सालों तक श्रीदेवी को पत्र लिखते रहे। श्रीदेवी से मिलने की गुजारिश करते रहे जिसको मानकर श्रीदेवी ने एक बार ओमप्रकाश को मिलने के लिए मुंबई बुलाया था, लेकिन पैसे की कमी के चलते ओम प्रकाश मुंबई नहीं जा पाए।

मौत के सदमे में छोड़ा खाना पीना

8 25

श्रीदेवी की मौत की सूचना मिलते ही ओमप्रकाश ने घर में खाना पीना सब छोड़ दिया था। श्रीदेवी की मौत से आहत ओमप्रकाश मेहरा ने अपने गांव में ददुनि में श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया। उन्होंने अपना मुंडन करवाकर श्रीदेवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए। ओमप्रकाश ने मन में श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान लिया था। जिसके बात आज तक शादी नहीं की।

सात जन्मों तक रहेगा इंतजार

9 20

ओमप्रकाश के दोस्त बताते हैं कि, ओमप्रकाश मेहरा श्रीदेवी को बहुत प्यार करता था, उसने अपनी पत्नी भी मान लिया था। दोस्त की माने तो ओमप्रकार सात जन्मों तक श्रीदेवी से शादी का इंतजार करेगा।

9 21

वहीं गांव के पूर्व सरपंच कुंजबिहारी जाट ने कहा, ‘साल 2002 में ओमप्रकाश ने वोटर लिस्ट में पत्नी का नाम श्रीदेवी दर्ज करा लिया था। हमें लगा था कि शायद गलती से ऐसा हुआ होगा। लेकिन ओम प्रकाश ने बताया कि वह मन से श्रीदेवी को पत्नी मान चुका है और वह श्रीदेवी का दूसरा पति है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।