रियल लाइफ में चेन स्मोकर्स हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रियल लाइफ में चेन स्मोकर्स हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां

NULL

हमारे देश में जो भी महिला सिगरेट पीती है उसे गलत नजरों से ही देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं की यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। लेकिन हम तो यह कह रहे हैं कि सिगरेट चाहे महिला पीए या फिर पुरुष पीए यह आदत दोनों के लिए ही बुरी है। सिगरेट पीने की यह आदत कोई ज्यादा अच्छी नहीं होती है यह बहुत ही बुरी होती है। बता दें कि सिगरेट पीने के दुष्परिणाम इतने ज्यादा भयानक होते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।

Chen Smoker actresses

लेकिन लोगों को इसके सारे नुकसान पता होते हैं जिसके बावजूद इसका सेवन करना बिल्कुल नहीं छोड़ते हैं। दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं जो हर घंटे सिगरेट पीते हैं। इन लोगों को हम चेन स्मोकर्स कहते हैं। कुछ लोग सिगरेट पीने की आदत तब शुरू करते हैं जब उनके जीवन में टेंशन होती है। उन लोगों के लिए यह स्ट्रेस बस्टर्स की तरह काम करता है।

Chen Smoker acters

आज के समय में सामाज में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं उसके चलते कई सारी महिलाएं धूम्रपान करना शुरू हो गई हैं।
बॉलीवुड की अभिनेत्री हो या फिर आम महिलाएं सभी ही धीरे-धीरे धूम्रपान की चपेट में आ रही हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे कि बॉलीवुड की कई ऐसी अदाकारा हैं जो कि चेन स्मोकर्स हैं। चलिए बात करते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो की चेन स्मोकर्स हैं और उन्हें सिगरेट पीने की बुरी आदत है।

रानी मुखर्जी

Rani Mukherjee

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रानी मुखर्जी को सिगरेट पीने की बुरी आदत है। रानी की दिन की शुरूआत सिगरेट पीने से शुरू होती है। रानी जब तक सिगरेट नहीं पीती है तब तक उनके दिन की शुरूआत नहीं होती है। रानी की इस बुरी आदत के लिए उनके घरवालों ने कई बार उन्हें डांटा भी है लेकिन यह आदत रानी कभी भी छोड़ नहीं पाईं हैं।

सुष्मिता सेन

Sushmita Sen

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को भी सिगरेट पीने की लत है। कई बार सुष्मिता को पब्लिग पेल्स में स्मोक करते हुए देखा जा चुका है। सुष्मिता कहती हैं कि यह मामला उनकी पर्सनल चॉइस का है और सिगरेट पीने को वह गलत नहीं मानती हैं। सुष्मिता कहती है कि जब भी उनका मन करेगा तो वह सिगरेट पीने की यह आदत को छोड़ देंगी।

कंगना रनौत

Kangana Runout

बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने अपनी बहुत सारी फिल्मों में सिगरेट पीने की एक्टिंग की है। लेकिन कंगना की यह बात एक्टिंग तक ही सीमित नहीं है। रियल लाइफ में भी कंगना चेन स्मोकर हैं। कंगना की मानें तो सिगरेट पीना उनकी पर्सनल चॉइस है।

मनीषा कोइराला

Manisha Koirala

ओवेरियन कैंसर से लड़ कर वापस आने वाली बॉॅलीवुड की एक्टर्स मनीषा कोइराला को सिगरेट और शराब पीने की बहुत ही बुरी लत थी। बता दें कि मनीषा भी एक चेन स्मोकर रह चुकी हैं। जब से मनीषा ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराया है उसके बाद से ही मनीषा ने इन सब बुरी चीजों से दूरी बना ली है। मनीषा अब एक हेल्दी लाइफ जीने में यकीन रखती हैं।

अमीषा पटेल

Amisha Patel

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में कहो न प्यार है से डेब्यू किया था। अमीषा को सिगरेट पीने की गंदी आदत है। अमीषा पटेल को पब्लिग प्लेस में कर्ई बार स्मोग करते हुए देखा गया है।

करिश्मा तन्ना

Karishma tanna

करिश्मा तन्ना ने बिग बॉस 8 में भाग लिया था। बता दें कि करिश्मा के पास हमेशा ही सिगरेट का पैकेट होता है और उन्हें भी सिगरेट पीने की बुरी लत है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।