करण जौहर के इस क्रिप्टिक नोट ने खींचा सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान, आखिर किसके लिए है ये नोट? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करण जौहर के इस क्रिप्टिक नोट ने खींचा सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान, आखिर किसके लिए है ये नोट?

करण जौहर वैसे तो अपने चैट शो को लेकर या नेपोटिस्म को प्रमोट करने के लिए सुर्खियों में

करण जौहर वैसे तो अपने चैट शो को लेकर या नेपोटिस्म को प्रमोट करने के लिए सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार करण जौहर किस और वजह से लाइमलाइट में आ गए है। अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसने सबका ध्यान खींच लिया। आपको बता दे, करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। आए दिन उनके नए- नए वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। 
1666089876 karan johar
लेकिन इस बार उनका एक पोस्ट लोगो की नज़रो में बना हुआ है। ये पोस्ट इतना अजीब है कि लोगो को समझ नहीं आ रहा कि आखिर करण कहना क्या चाहते है? और ये भी कन्फ्यूज़न बनी हुई है कि वो बात किसके बारे में कर रहे है? दरअसल, करण के इस क्रिप्टिक नोट में किसी का नाम नहीं है। 
1666089869 1
करण जौहर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है..और किस्मत महलों में राज कर रही है… (मैंने अभी इसे सुना और इसे शेयर किया।)’ करण जौहर के इस पोस्ट का मतलब लोगाें को समझ नहीं आया और सब सोच में पड़ गए कि आखिर ये पोस्ट किसके लिए है?
1666089887 karan johar kgf bollywood
आपको बता दें, करण जौहर नेपोटिस्म को बढ़ावा देने के लिए मशहूर है, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। वही अब पोस्ट को लेकर भी लोगो के रिएक्शन कुछ खास पॉजिटिव नज़र नहीं आ रहे। 
1666089909 kjo 1248
वही कुछ दिनों पहले ऐसी खबरे सामने आई थी कि करण जौहर ट्विटर छोड़ रहे है। उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया था जिसके बाद उन्होंने ट्विटर से अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।