Bigg Boss OTT 2 के इस कंटेस्टेंट ने अपने नाम की पहली कॅप्टेन्सी, नाराज दर्शकों ने मारा मेकर्स को ताना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss OTT 2 के इस कंटेस्टेंट ने अपने नाम की पहली कॅप्टेन्सी, नाराज दर्शकों ने मारा मेकर्स को ताना

कंट्रोवर्सी के लिए जाने जाना वाला शो बिग बॉस ओटीटी का यह दूसरा सीजन आते के साथ ही

कंट्रोवर्सी के लिए जाने जाना वाला शो बिग बॉस ओटीटी का यह दूसरा सीजन आते के साथ ही जमकर सुर्ख़ियों में छाया हुआ हैं। दरअसल शो को भारी तादाद में दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही शो को लेकर आए दिन नए-नए कंट्रोवर्सी भी सुनने मिलते रहते हैं। इसके साथ ही जब से शो से पुनीत सुपरस्टार को आउट किया गया हैं। तब से शो और भी ज्यादा विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा हैं। इसी बीच अब शो को अपना पहला कैप्टेन भी मिल चूका हैं। जहां कप्तान का चुनाव देख दर्शक  एक बार फिर मेकर्स को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। 
1687339120 101065441
दरअसल हाल ही में बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ था। इस दौरान घर में काफी बवाल हुआ। हालांकि आखिर में घरवालों की सहमति से फलक नाज को बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला कैप्टन बना दिया गया है। अब उनके हाथों में घरवालों की कमान है। 

हालांकि कुछ लोग फलक नाज के कैप्टन बनने से खुश नहीं है। लोगों का मानना है कि उन्होंने अभी तक कुछ खास नहीं किया है। उनकी किस्मत अच्छी है कि वो कैप्टन बन गई हैं। वहीं कुछ लोगों तो फलक नाज की तुलना बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर से कर दी है।
1687339045 349225572 979458229737024 5627583718556689983 n
बता दे की बिग बॉस के इस नए सीजन को करण जौहर नहीं बल्कि खुद सलमान खान होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस के इस सीजन में कई दमदार कंटेस्टेंट भी आए हैं। साथ ही घर में कई नए नियम भी बनाए गए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये बताया गया था कि वीकेंड का वार पर पुनीत सुपरस्टार सलमान खान के सामने पेश हो सकते हैं। हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
1687339066 bigg boss ott 2 e4 live update 101141440
पुनीत सुपरस्टार के घर से  बाहर जाने के बाद फैंस लगातर पुनीत की घर में वापसी करने की मांग कर रहे हैं। बता दे की पुनीत को पहले ही दिन  घर से एविक्ट कर दिया गया था। पुनीत के अजीबो-गरीब हरकतों को देखते हुए मेकर्स ने ये कड़ा फैसला लिया था।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।