इस दुल्हन ने दीपिका पादुकोण के शानदार ब्राइडल लुक को किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया ने की वाहवाही - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस दुल्हन ने दीपिका पादुकोण के शानदार ब्राइडल लुक को किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया ने की वाहवाही

हाल ही में केरन देसाई नाम कि एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिन्होंने हाल

इन दिनों सेलिब्रिटी वेडिंग्स को रीक्रिएट करना ट्रेंड बन गया है और हर लड़की की इच्छा होती है कि वो अपनी शादी में किसी एक्ट्रेस कि तरह सजे संवरें। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर ने अपने फैंस के लिए ऐसा वेडिंग ट्रेंड सेट किया है कि शादी में लड़कियां इनके जैसी ड्रेसेस कि डिमांड कर रही है ।
1567950660 14
हाल ही में केरन देसाई नाम कि एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिन्होंने हाल ही में बाली में शादी की। केरन ने अपनी शादी में वही लाल ब्राइडल सब्यसाची लहंगा पहना था, जो दीपिका पादुकोण ने अपनी सिंधी शादी में पहना था। हालांकि केरन और दीपिका के लहंगा पहनने के तरीके में थोड़ा बदलाव था।
1567950667 67307079 676709579471784 9194488374699057204 n
 
केरन के लहंगे पर देवनागरी लिपि में ‘सदा सौभागयवती भव ’मंत्र की एम्ब्रोइडरी की गयी थी। ये खूबसरत लहंगा हर लड़की अपनी शादी पर पहनना चाहेगी। लहंगा चुनने बारे में बात करते हुए केरन ने बताया “मैंने हमेशा अपने इस खास दिन के लिए सब्यसाची की ड्रेस पहनने का सपना देखा था। जब मैं मुंबई में डिजाइनर के स्टोर पर पहुंची, तो मैंने दो आउटफिट्स को चुना।
1567950675 66772491 115621639755608 626614715699256237 n
 
केरन ने आगे कहा , ‘ मेरी चुनी दो ड्रेसेस में एक ऑफ-व्हाइट लुक था, जो कुछ ज्यादा ही मॉडर्न था और दूसरा कढ़ाई वाला लाल लहंगा था। तब मेरे पति ने सुझाव दिया की ये ड्रेस लोगों को ज्यादा अच्छी लगेगी और इसमें मेरी सुंदरता को भी निखरेगी । जिसके बाद मैंने इस शानदार लाल लहंगे को चुन लिया। 
1567950685 66162308 153658552450957 3882879613648171992 n
1567950703 65868615 160435735093026 6052082843351137720 n
1567950711 65976432 133048357940755 3459518663975678764 n
केरन ने अपनी लग्ज़री शादी में लहंगे के साथ राजसी आभूषणों को खास तरीके से स्टाइल कर कैरी किया। केरन न्यूयॉर्क के एक इंटरप्रेन्योर हैं जिन्होंने हाल ही में बाली शादी की है। केरन ने लहँगे में कई शानदार पोज़ दिए जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
1567950722 66481551 2369892693096659 5135246355664750588 n
आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले साल इटली में शादी के बंधन में बंधे। भले ही दोनों ने अपनी शादी के बारे में ऑफिसियल घोषणा की थी पर दोनों इसे निजी रखने में कामयाब रहे और कोई भी तस्वीर लीक नहीं हुई। दीपिका का ब्राइडल लुक भी खूब वायरल हुआ था। 
1567950731 585

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।