इस बॉलीवुड एक्टर ने PM मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति के साथ खिंचवाई तस्वीर, अपनी Social Media पोस्ट में चंद्रयान-3 मिशन का भी किया जिक्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस बॉलीवुड एक्टर ने PM मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति के साथ खिंचवाई तस्वीर, अपनी Social Media पोस्ट में चंद्रयान-3 मिशन का भी किया जिक्र

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (एक्टर मैडी) ने हाल ही में पेरिस में बैस्टिल डे सेलिब्रेशन में शिरकत की।

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (एक्टर मैडी) ने हाल ही में पेरिस में बैस्टिल डे सेलिब्रेशन में शिरकत की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक लंबा कैप्शन लिखकर तस्वीरें को पोस्ट किया है। आर माधवन ने कहा यह क्षण उनके दिल में हमेशा एक अच्छी याद बनकर रहेगा।
भारत-फ्रांस मित्रता पर माधवन ने लिखी ये पोस्ट
बता दे कि , एक्टर आर माधवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस में डिनर के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। माधवन ने इंस्टाग्राम पर वे तस्वीरें पोस्ट की हैं जब वह मैक्रों द्वारा शनिवार को फ्रांस के लौवर म्यूजियम में पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल हुए थे।
1689537274 maddy1
माधवन को मुस्कुराते हुए पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य लोगों के साथ बैठते हुए देखा जा सकता है। 
संगीतकार रिकी केज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बगल में बैठे हुए दे रहे हैं पोज 
वही ,दूसरी तस्वीर में संगीतकार रिकी केज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बगल में बैठे हुए उनके साथ पोज दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति मैक्रों  पीएम मोदी, माधवन और पूर्व फ्रांसीसी फुटबॉलर मैथ्यू फ्लेमिनी के साथ सेल्फी ले रहे हैं। 
1689537309 maddy2
उन्होंने कहा कि वह विश्व के दोनों नेताओं से मिलकर बहुत प्रभावित हुए और यह क्षण उनके दिल में हमेशा एक अच्छी याद बनकर रहेगा।
मेरे लिए वह पल पूरी तरह से आश्चर्यच से भरा हुआ – माधवन
एक्टर आर माधवन ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि ’14 जुलाई 2023 को पेरिस में बैस्टिल डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान भारत-फ्रांस के बीच संबंध और मजबूत करने का जुनून और डेडिकेशन दिखाया। मैं इस मौके पर ये देखकर पूरी तरह से हैरान था कि उन्होंने दो फ्रेंडली नेशन के भविष्य के लिए अपना विजन बड़े ही उत्साह के साथ बताया था। मेरे लिए वह पल पूरी तरह से आश्चर्यच से भरा हुआ था।’
1689537468 maddy4
दोनों महान मित्रों ने भविष्य के लिए उत्साहपूर्वक अपने दृष्टिकोण का वर्णन किया – मैडी
एक्टर ने लिखा कि मैं इस डिनर निमंत्रण से बहुत हैरान था। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी के सम्मान में, इन दोनों महान मित्रों ने भविष्य के लिए उत्साहपूर्वक अपने दृष्टिकोण का वर्णन किया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने ली सेल्फी 
उस हवा में सकारात्मकता थी, और एक -दूसरे के लिए आपसी सम्मान की भावना था। मैं ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि उनकी दृष्टि और सपने हम सभी को सही समय पर सही परिणाम दें। राष्ट्रपति मैक्रों ने लिए एक सेल्फी क्लिक की, पीएम मोदी बहुत ही शालीनता और प्यार से इसका हिस्सा बनने के लिए खड़े हुए। एक पल जो उस तस्वीर को विशेष बनाता है।
1689537353 maddy
यह क्षण हमेशा मेरे दिमाग में इस तरह से छपा रहेगा। उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि फ्रांस और भारत को हमेशा एक साथ समृद्ध रहें।
माधवन ने चंद्रयान -3 मिशन का भी किया उल्लेख 
एक्टर आर माधवन ने पोस्ट के अंत में चंद्रयान -3 मिशन का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि 14 जुलाई 2023 को, श्री नंबी नारायणन की ओर से एसईपी फ्रांस की मदद से बनें इंजन के साथ चंद्रयान 3 का एक और शानदार और सफल लॉन्च।
मैं उनके महत्वपूर्ण और अविश्वसनीय मिशन की सफलता के लिए भी प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।