आलिया भट्ट की आवाज़ में ये ब्लॉकबस्टर सॉन्ग हुआ वायरल, पति रणबीर कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आलिया भट्ट की आवाज़ में ये ब्लॉकबस्टर सॉन्ग हुआ वायरल, पति रणबीर कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड की बबली और खूबसूरती की मिसाल कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही

बॉलीवुड की बबली और खूबसूरती की मिसाल कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्टर अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल एक तरफ जहां आलिया अभी अपने प्रेगनेंसी स्टेज को एन्जॉय कर रही है,तो वही दूसरी तरफ एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के हालत में भी अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगी हुई हैं।  इसी बीच आलिया का अब बेहद ख़ूबसूरत सा वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा हैं। जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।
1661664397 281137032 1700912786912013 9172586600623826870 n
दरअसल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें आलिया भट्ट अपनी फिल्म के केसरिया गाने के गाती हुई दिख रही हैं। वही उनका ये वीडियो आईआईटी मुंबई का बताया जा रहा है जहां मंच पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में नजर आ रहे हैं और आलिया भट्ट गाना गाती हुई दिख रही हैं। वहीं, वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी के इस गाने के सुनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं और खुशी से तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं।

वही ये पहली बार नहीं जब आलिया भट्ट को गाना गाते हुए सुना गया हैं बल्कि इससे पहले भी एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की नाथ की दुल्हनिया’ में भी आलिया ने अपने मधुर आवाज के सुर बिखेरे थे।जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। वही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट पास आते ही मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन काफी जोर-शोर से शुरू कर दिया है। 

1661664563 alia bhatt at berlinale 2022 ausschnitt
वही कुछ समय पहले खबरे ऐसी भी आ रही थी फिल्म  ब्रह्मास्त्र की स्टोरी लीक हो गयी हैं। जहां फिल्म में विलन मौनी रॉय नहीं बल्कि खुद आलिया भट्ट हैं। 
1661664587 293599888 1232113250662268 126540083210132527 n
साथ ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये सुपरनेचुरल साई-फाई फिल्म की कहानी सुपरपावर शिवा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों दस्तक देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।