पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘फूले’ समाज सुधारक ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के संघर्ष की कहानी है। अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार अभिनय और म्यूजिक के साथ एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया है। अगर आपको प्रेरणादायक फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) और एक्टर प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) स्टारर फिल्म “फूले”आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में आप यह फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो कैसी है यह फिल्म चलिए जानतें हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के जीवन को दर्शाती है। एक्ट्रेस पत्रलेखा ने फिल्म में (Savitribai Phule) का किरदार निभाया है वही प्रतीक गांधी फिल्म में (महात्मा ज्योतिराव फुले) के किरदार में हैं। यह फिल्म की कहानी समाज सुधार, महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के संघर्ष की शानदार कहानी को दर्शाती है। लेकिन समाज में महिलाओं को अपना अस्तित्व दिलाने के इस जंग में वो कैसे कामयाब हो पाते हैं ? इस लड़ाई में उनकी जीत कैसे होती है ? यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखनी पड़ेगी।
एक्टिंग
एक्ट्रेस पत्रलेखा ने अपने किरदार से फिल्म में जान डाल दी है। एक्टर प्रतीक गांधी का इस फिल्म कुछ अलग किरदार हमें देखने को मिला है। हर बार की तरह एक्टर ने इस फिल्म में अच्छा काम किया है।
डायरेक्शन
फिल्म फूले का डायरेक्शन अनंत महादेवन ने किया है। कहानी को बहुत ही सुंदर तरह से पेश किया गया है। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। जहां फिल्म की कहानी आपकी आंखें नम कर देंगी। महिलाओं, दलितों के लिए बदलाव की राह पर काफी बारीकी से काम किया गया है। जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और किंग्समैन प्रोडक्शंस के बैनर तले बने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।
म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक कमाल का है। रोहन प्रधान और रोहन गोखले ने फिल्म में म्यूजिक दिया है। सीन के साथ गाना बिल्कुल परफेक्ट बैठता है और काफी गहरा इंपैक्ट भी छोड़ जाता है।
विवाद
फिल्म फूले के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी ज़्यादा इस फिल्म को लेकर विवाद देखने मिला था । सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया था कि ब्राह्मण समुदाय की मदद को ट्रेलर में ज्यादा दिखाना जाना चाहिए था। विवादों से घिरी फूले फिल्म को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती यानी 11 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन कई कारणों की वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
देखनी चाहिए या नहीं
अगर आपको प्रेरणादायक फिल्में देखना पसंद है तो, यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। Punjab Kesari. com इस फिल्म को 3 स्टार्स की रेटिंग देता है।