बिग बॉस ओटीटी का ये दूसरा सीजन अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चूका हैं। ऐसे में सारे ही कंटेस्टेंट शो जीतने की होड़ में लगे हुए हैं। बता दे की अगले हफ्ते यानी 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी का फिनाले होने वाला हैं। ऐसे में घर में मौजूद सारे ही कंटेस्टेंट अब बस ट्रॉफी से कुछ की कदम की दुरी पर हैं। वही घर में इस वक़्त कुल 6 कंटेस्टेंट मौजूद हैं। ऐसे में किन्ही पांच कंटेस्टेंट का ट्रॉफी पाने का सपना हमेशा के लिए अधूरा रह जाएगा। जहां घर में मौजूद फिलहाल तीन कंटेस्टेंट के ऊपर नॉमिनेशन की तलवार भी लटक गयी हैं।

दरअसल फिनाले के लिए अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, एल्विश यादव, मनीषा रानी , पूजा भट्ट और बेबिका यानी 6 कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में फिनाले वीक के लिए एलिमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को कीमती वक्त पर पहरा रखने का टास्क दिया गया।

इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स अपने- अपने चेहते सदस्यों की जमकर तारीफ की। जहां जिया शंकर ने बेबिका की तारीफों के पुल बांधे तो वहीं बेबिका पूजा भट्ट की जमकर तारीफ करती नजर आईं। अपनी आदत से मजबूर मनीषा रानी एक बार फिर से एल्विश यादव की तारीफ करती नजर आईं, इस दौरान उन्होंने राव साहब पर खूब डोरे भी डाले।


हालांकि फिनाले वीक में पहुंचने के साथ ही घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी सामने आ रही हैं की फिनाले से पहले इसी हफ्ते घर में मिड एविक्शन होगा जिसमे एक खिलाडी घर से बेघर हो जाएगा जिसका ट्रॉफी पाने का सपना हमेशा के लिए अधूरा ही रह जाएगा।

बता दे की बिग बॉस का ये ओटीटी का दूसरा सीजन जबरदस्त हिट रहा था। जहां शो को जमकर टीआरपी भी मिली थी। यही कारण था की मेकर्स ने शो को और दो हफ्ते के लिए एक्सटेंड कर दिया था।

बिग बॉस ओटीटी 2′ की स्ट्रीमिंग 17 जून से शुरू हुई थी, जिसमें करीब 13 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। ऐसे में अब 6 कंटेस्टेंट के बिच इस वक़्त गेम जीतने की होड़ लगी हुई हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होने वाला हैं की आखिर बिग बॉस की ये ट्रॉफी किसके नाम होती हैं।


















