दिव्यांका त्रिपाठी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिव्यांका त्रिपाठी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

NULL

इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ इटली में छुट्टियां मना रही है साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपने इस रोमांटिक और खूबसूरत ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो आजकल इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही है। आपको बता दे टेलीविज़न जगत के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक ये जोड़ी इन दिनों अपनी शादी की पहली सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे है इसलिए ये ट्रिप और भी ख़ास हो जाती है।

https://www.instagram.com/p/BWcO3sdAZ_2/

आपको बता दे इस जोड़ी ने पिछले साल 8 जुलाई को शादी की थी, और हाल ही में पिछले सप्ताह ये मुंबई से इटली के लिए निकले थे। दिव्यांका और विवेक लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने ट्रिप के खूबसूरत पलों को शेयर कर रहे है जिसकी काफी तारीफ भी उन्हें फैंस के संदेशों के माध्यम से मिल रही है।

https://www.instagram.com/p/BWgG49agEXK/

शादी की सालगिरह के अलावा, दंपति का जश्न मनाने का एक प्रमुख कारण और है ,इस जोड़ी ने हाल ही में नृत्य रियलिटी शो नच बलिए 8 में भी जीत हासिल की है तो डबल धमाल तो बनता ही है।

https://www.instagram.com/p/BWhMBSvg37j/

इन तस्वीरों को देख कर आप कह सकते है ये कपल टेलीविज़न जगत के सबसे सुंदर जोड़ियों में से एक है और हम भी दुआ करेंगे इनका जीवन इसी तरह खुशनुमा बना रहे और इसी तरह ये जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती रहे।

https://www.instagram.com/p/BWa0j6ngsBV/

कुछ दिनों पहले दिव्यांका ने ”ये है मोहबतें” सीरियल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता था तब भी उनके पति विवेक दहिया ने बड़े गर्व के साथ इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के साथ फोटो शेयर की थी जिसमे उन्होंने कैप्शन भी दिया था ” जून का महीने अपने शीर्ष पर खत्म हुआ और जुलाई की शुरुआत भी बेहतरीन हुई है# प्राउड हस्बैंड ”।

https://www.instagram.com/p/BWKSB8YgOgk/

इनकी और तस्वीरें देखने के लिए आप इस स्टार्स को इन्सटाग्राम पर फॉलो भी कर सकते है और कई दिलचस्प तस्वीरों देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।