Bollywood की इन 4 खूबसूरत अभिनेत्रियों के पास है अपना प्राइवेट जेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bollywood की इन 4 खूबसूरत अभिनेत्रियों के पास है अपना प्राइवेट जेट

अमीर लोगों की बात होती है तो भारत के सबसे पहला नाम अंबानी और टाटा का ही नाम

अमीर लोगों की बात होती है तो भारत के सबसे पहला नाम अंबानी और टाटा का ही नाम लिया जाता है। अंबानी और टाटा के पास दुनिया की हर चीज होती है जो भी ये लेना चाहते हैं। यह सब सेकेंडो में कुछ भी खरीदने की ताकत रखते हैं।

पर क्या आप जानते हैं हि हमारे Bollywood में ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिनका रुतबा भी अंबानी और टाटा से कम नहीं है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का रुतबा भी बिल्कुल कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पास भी बहुत पैसा होता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रुतबा अंबानी या टाटा से कम नहीं है।

actress money 2017 12 2 151118

वैसे तो कहा जाता है कि बॉलीवुड में बहुत भेदभाव होता है। अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच में बड़ा भेदभाव देखने को मिलता है। खबरें तो यह आती हैं कि अगर एक फिल्म के लिए किसी अभिनेता को 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं तो उसी फिल्म की अभिनेत्री को 1 करोड़ या उससे कम रकम दी जाती है।

priyanka madhuri susmita and kangna

लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कुछ अभिनेत्रियां हैं जिनके सामने बड़े से बड़े अभिनेता भी फीके पड़ जाते हैं। बॉलीवुड की इस अभिनेत्रियों ने अपने काम से खुद को इस मुकाम पर पहुंचाया है। चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी अभिनेत्रियां इस कड़ी में शामिल हैं।

1. शिल्पा शेट्टी

7jet B 190917

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब वह सिर्फ इंवेट में ही नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने समय में यूपी और बिहार हिलाने तक की ताकत रखती थी। शिल्पा का लुक और उनकी खूबसूरत पहले की तरह बरकरार है। शिल्पा ने अपने कैरियर में कर्ई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन जब उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की तो उन्होंने अपना फिल्मी कैरियर खत्म कर दिया। शिल्पा शेट्टी की अपनी आईपीएल में टीम है। उनके पति का बहुत बड़ा कारोबार भी है, ऐसे में शिल्पा के पास पर्सनल जेट भी है।

2. प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra bbma after party

 

Bollywood में 90 के दशक से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से वह हॉलीवुड में अपना ध्यान लगाए हुए हैं। प्रियंका की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास बहुत है। प्रियंका एक फिल्म के लिए करोड़ों की वसूलती हैं। ऐसे में प्रियंका कितनी ज्यादा अमीर होंगी। प्रियंका के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है इसके साथ न्यूयार्क में खुद का घर भी है।

3. माधुरी दीक्षित

Madhuri

Bollywood की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित केदीवानी तो पूरी दुनिया ही है। माधुरी दीक्षित की संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास करोड़ों की प्रोपर्टी है। बॉलीवुड में एक दशक तक राज करने वाली माधुरी दीक्षित एक बार फिर से कमबैक करने वाली हैं। जी हां, माधुरी, आलिया औैर वरुण की फिल्म कंलक में वह नजर आएंगी। माधुरी दीक्षित के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है। माधुरी ने श्रीराम नैने से शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरियां बढ़ा ली थी। माधुरी दीक्षित अब लंब समय के बाद एक बार फिर से पर्दे पर दिखार्ई देंगी।

4. सनी लियोनी

15 40 590456000sun ll 1

 

 

Bollywood की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी की लाइफस्टाइल बहुत ही ज्यादा अच्छी है। सनी के पास एक बहुत आलिशान फ्लैट है जोकि मुंबई के ब्रांदा में है। साथ ही बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में नई पहचान बना ली है। सनी के पास उनका खुद का प्राइवेट जेट भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।