दिशा पाटनी की तरह किलर ऐब्स पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिशा पाटनी की तरह किलर ऐब्स पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

आज कल के समय में हर दूसरा इंसान अपनी बॉडी को स्लिम फिट रखना चाहता है। ऐसे में

आज कल के समय में हर दूसरा इंसान अपनी बॉडी को स्लिम फिट रखना चाहता है। ऐसे में ही जैसे बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने आप को जिस तरह से फिट रखती हैं या फिर उनकी फ्लैट टमी के कई सारे लोग दीवाने हैं जिसे वॉशबोर्ड ऐब्स भी कहा जाता है। 
1558955175 57488405 460363968041783 3555592457427815528 n
अगर आप भी इनके ऐब्स पर फिदा हैं तो आप ये बात बाखूबी जानती होंगी कि ऐसा फ्लैट टमी पाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी ही असरदार एक्सरसाइज के बारे में जिसे यदि आप हेल्दी डायट के साथ रोज नियमित रूप से करें तो आप भी जल्द ही अभिनेत्री दिशा पाटनी जैसे किलर ऐब्स पा सकती हैं। 
1558955126 unnamed

1.प्लैंक एक्सरसाइज

 प्लैंक एक्सरसाइज बेशक आपकेलिए करना आसान हो लेकिन इससे आपकी कोर मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है। प्लैंक करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपके कोर,बट और क्वॉड्स से जुड़ी सारी मांसपेशियां इसमें इंगेग हों। आप जब भी प्लैंक करें तो कम से कम 1 मिनट का होल्ड जरूर करें। 

2.माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

 माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज मोशन में हैं। इस एक्सरसाइज में आप अपने पैरों को जितनी तेजी से मूव करेंगी ये उतना ही तेज आपके लिए कार्डियो चैलेंज बनेगा। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें की आप अपने कोर मसल्स को इंगेग रखें और पीठ को फ्लैअ रखना न भूलें। 

3.रिवर्स क्रंचेज

ऐब्स पाने की ख्वाहिश हर किसी इंसान की होती है। इसके लिए रिवर्स क्रंचेज  सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप जमीन पर लेट जाएं और अपने हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब अपने घुटनों को उठाएं और उसे अपने सीने के करीब लेकर आएं। इस एक्सरसाइज के 15 रेप 4 बार करें। 
1558954660 47262087

4.ब्रिज एक्सरसाइज 

जब आप ब्रिज एक्सरसाइज करते हैं तो आपके कोर ऐब्स के साथ आपके बट की भी टोनिंग होती है। इस एक्सरसाइज के जरिए आपकी बॉडी और पेट दोनों ही टोन होता है और इसी एक्सरसाइज से आप भी फ्लैट टमी पा सकती है। इस एक्सरसाइज के करने के लिए आप जमीन पर सीधे लेट जाएं और पैरों को घुटनों के नीचे कर लें। अब आप अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा करते हुए हाथ से अब अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। 
1558954815 83253404

5.लेग अप एक्सरसाइज

लेग अप एक्सरसाइज के लिए आपके पेट और कोर मसल्स पर जोर आता है जिससे की पेट की चर्बी घटाने में आपको मदद मिलती है  इस एक्सरसाइज से आप वॉशबोर्ड ऐब्स भी पा सकते हैं।  इसके लिए आप पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं अब दोनों पैरों को एक साथ जोड़कर एकदम सीधा रखें। अब दोनों पैरों को जोड़कर ऊपर हवा में रखें लेकिन याद रहे आपका बट भी जमीन से ऊपर न उठ जाए। इस पोजिशन में आप 1 मिनट मे रहे। 
1558954892 leg up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।