Bollywood के इन 5 मशहूर कपल ने शादी के कुछ महीनों बाद ही ले लिया था तलाक़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bollywood के इन 5 मशहूर कपल ने शादी के कुछ महीनों बाद ही ले लिया था तलाक़

Bollywood सितारों की जिंदगी में शादी होना और टूट जाना कोई आम बात नहीं है। लेकिन अगर यही

Bollywood सितारों की जिंदगी में शादी होना और टूट जाना कोई आम बात नहीं है। लेकिन अगर यही चीज किसी आम इंसान के साथ हो जाए तो उसके लिए यह बात बहुत बड़ी हो जाती है।

1 12 1

वहीं बात करें बॉॅलीवुड के इन सितारों की तो उनकी जिंदगी में चट मंगनी और पट शादी हो जाती है। इस बात का पता तो लोगों को भी नहीं पता चलता है। शायद इसी जल्दबाजी का नतीजा यही होता है कि उनकी भविष्य में जाकर शादी टूट जाती है।

6f883a5f 0d6b 4792 848a 20f7308b03ca

Bollywood सितारों की जिंदगी आम लोगों की जिंदगी से बेहद ही अलग होती है। यही बात आम लोगों के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है और इसे व्यक्ति जिसके साथ निभाने का फैसला करता है उसके साथ पूरी जिंदगी निभाता है। बॉॅलीवुड के कुछ ऐसे भी सेलेब्रेटी हैं जिन्होंने अपनी शादी को एक गलती मानते हुए कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया था।

A461

आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 5 जोडिय़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. सारा खान और अली मर्चेंट

sara

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सारा खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। साल 2010 में टीवी शो बिग बॉस के अंत में सारा खान ने टीवी के मशहूर अभिनेता अली मर्चेंट के साथ शादी कर ली थी। लेकिन अफसोस की तो यह बात थी कि इन दोनों ने महज 2 महीने बाद ही तलाक ले लिया था। सारा खान मानती हैं कि यह शादी उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।

2. मंदना करीमी और गौरव गुप्ता

2 1

बिग बॉस शो से सुर्खियों में आई अभिनेत्री मंदना करीमी ने बिजेनसमैन गौरव गुप्ता से 25 जनवरी 2017 को शादी की थी। लेकिन इन दोनों की शादी 6 महीने बाद ही टूट गई थी और इनका तलाक हो गया था। बता दें कि मंदना ने अपने पति और ससुराल वालों के ऊपर घरेलू हिंसा और जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था।

3. करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

ss

Bollywood के जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से पहली शादी की थी लेकिन इन दोनों का रिश्ता बहुत ही कम समय में ही टूट गया था। दोनों ने 10 महीने बाद ही तलाक ले लिया था। उसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2012 में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी कर ली थी। यह शादी भी कुछ समय तक ही चल थी और फिर करण ने तीसरी शादी बिपाशा बसु से की थी और वह अभी तक चल रही है।

4. पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

dc Cover 058tton0f4qvjdvp580anqhsi4 20160207103932.Medi

Bollywood के मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट ने साल 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता से शादी की थी जो कि महज 12 महीने बाद ही टूट गई थी। खबरें यह आई थीं कि पुलकित और यामी गौतम के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनका रिश्ता टूट गया था। श्रद्धा और करण की मुलाकात उस समय हुई थी जब वह टीवी इंडस्ट्री में आए थे उस समय श्रद्धा का नाम टीवी की दुनिया का मशहूर नाम था।

5. करन सिंह गिल और मल्लिका शेरावत

sar

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने इस बात को नहीं स्वीकारा है कि जब उन्होंने ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था तो उसे पहले उनकी शादी पायलट करन सिंह गिल से हुई थी। लेकिन अगर खबरों की मानें तो मल्लिका के परिवार वालों ने इस बात की खुद पुष्टी की थी और उनकी कुछ तस्वीरें भी दिखाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।