इन बॉलीवुड स्टार्स के घर होती है दिवाली की शानदार पार्टी, जानिए क्या है ख़ास

त्यौहार का मौसम हो और बॉलीवुड के सितारे इस जश्म में शरीक न हों ऐसा हो नहीं सकता

त्यौहार का मौसम हो और बॉलीवुड के सितारे इस जश्म में शरीक न हों ऐसा हो नहीं सकता है। पहले बॉलीवुड में महज कुछ सितारे ही दीवाली पर पार्टी देते थे, लेकिन अब वक्त के साथ लगभग हर सितारा अपने घर पार्टी देता है और उसमें सितारों का जमघट लगता है। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उन सितारों पर जिनकी दीवाली पार्टी हर बार लाइम लाइट में रहती है।

आमिर खान 


1635924345 1619


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी हर साल अपने घर पर दीवाली पार्टी का आयोजन करते हैं और इसमें भी बॉलीवुड का हर सितारा शिरकत करता है। दीवाली पर खूबसूरत स्टार्स का ऐसा जमघट कौन नहीं देखना चाहेगा और आमिर के घर हर साल सितारों का मेला लगता है।

अमिताभ बच्चन


1635924360 amitabh bachchan 1571830360


 वैसे तो दीवाली का जश्न सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। मगर एक दिवाली पार्टी ऐसी होती है, जिसका पूरे साल सभी सेलेब्स को इंतजार रहता है। ये पार्टी होती है बिग बी के घर जलसा में, जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड से लेकर अलग अलग फील्ड के सितारे शामिल होते हैं।

शिल्पा शेट्टी 


1635924382 20shilpa shetty1


शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी दीवाली पार्टी में हिस्सा लेते हैं और उनके घर भी हर साल स्टार का मेला लगता है। लेकिन इस साल उनके घर दिवाली तो मनेंगी लेकिन वो बिग सेलिब्रेशन तो नहीं होगा। 

शाहरुख खान 


1635924399 all the bollywood celebrites at shah rukh khan gauri khan diwali party1


शाहरुख खान भी अपने घर मन्नत पर हर साल दीवाली की ग्रेंड पार्टी देते हैं। दीवाली के दौरान बॉलीवुड में जगमगाहट आ जाती है और आए दिन स्टार दीवाली पार्टी में देखे जाते हैं। शाहरुख की पार्टी में स्टार्स की जगमगाहट देखने को ही मिलती है। लेकिन इस बार की दिवाली में शाहरुख़ के लिए कुछ ख़ास नहीं रहने वाली। 

एकता कपूर


1635924805 07ekta kapoor1


एकता कपूर टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने ली एकता कपूर भी दीवाली पार्टी का आयोजन करती हैं। एकता की पार्टी में न केवल फिल्मी सितारे बल्कि छोटे जगत के भी कई मशहूर सितारे हिस्सा लेते हैं। 

अर्पिता खान शर्मा


1635924842 1arpita khan hosts the diwali party for her industry friends

अर्पिता खान शर्मा सलमान खान ही बहन और हाल ही में लॉन्च हुए आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता के घर भी हर साल दीवाली पार्टी का आयोजन होता है जिसमें कटरीना से लेकर शाहरुख तक हर सितारा शिरकत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।