दीपिका से लेकर ऋतिक तक, इन बॉलीवुड सितारों को गुड़िया की शक्ल में फैंस से मिला खास प्यार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका से लेकर ऋतिक तक, इन बॉलीवुड सितारों को गुड़िया की शक्ल में फैंस से मिला खास प्यार

फिल्म स्टार्स के पोस्टर्स लगाने से लेकर उनके मंदिर बनवाने तक फैंस की दीवानगी देखी जा सकती है।

फिल्म स्टार्स की फैन फॉलोविंग लाखों – करोड़ों में  होती है और फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को कितना पसंद करते है, इस बात को साबित करने की जरुरत नहीं है। फिल्म स्टार्स के पोस्टर्स लगाने से लेकर उनके मंदिर बनवाने तक फैंस की दीवानगी देखी  जा सकती है।  आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे है,  जिनके फैंस ने उनके जैसी गुड़िया बनाकर अपना प्यार जाहिर किया है। 
दीपिका पादुकोण :

1583571274 ezgif.com webp to jpg (51)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कई यादगार किरदार निभाए है और फिल्म पद्मावत में उनका रानी पद्मावती का किरदार भी इन्ही में से एक है। इस आइकोनिक किरदार को श्रद्धांजलि देने के लिए इनके इस किरदार को भी गुड़िया की शक्ल में ढाला गया है। 
तैमूर अली खान :

1583571291 ezgif.com webp to jpg (52)

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड है और इनकी पॉपुलैरिटी किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। इस लोकप्रियता को भुनाने के लिए बाजार में तैमूर डॉल्स खूब बेचीं जा रही है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे है। 
 शाहरुख़ खान : 

1583571299 ezgif.com webp to jpg (53)

शाहरुख़ खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए है पर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में उनका राज का किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उनके किरदार की डॉल्स बनायीं गयी है , और शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें ऐसी ही एक डॉल  गिफ्ट में भी मिली थी। 
कटरीना कैफ : 

1583571308 ezgif.com webp to jpg (54)

एक्ट्रेस कटरीना कैफ पहली बॉलीवुड स्टार है जिनका लुक दुनियाभर में बिकने वाली बार्बी डॉल के लिए कॉपी किया गया है। कटरीना ने खुद एक इवेंट में अपने लुक वाली बार्बी डॉल पेश की थी। 
ऋतिक रोशन : 

1583571315 ezgif.com webp to jpg (55)

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का नाम भी उन सितारों में शामिल हो गया है , जिन्हे डॉल क्लब में एंट्री मिली है। अंतर्राष्ट्रीय खिलौना निर्माता कम्पनी ने  ऋतिक के कई फिल्मों के लुक्स को डॉल्स के रूप में पेश किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।