पीरियड्‌स स्टोरी पर इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शेयर की अपनी दर्द भरी दास्तान,हार्ट अटैक के बराबर होता है....... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीरियड्‌स स्टोरी पर इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शेयर की अपनी दर्द भरी दास्तान,हार्ट अटैक के बराबर होता है…….

NULL

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी यानी की कल सभी सिनेमाघरो में रिलीज हो गयी है। यह फिल्म पीरियड्स के समय हाइजीन पर बनायी गई है। इस फिल्म का उद्देश्य पीरियड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है इसके साथ ही यह बताना है कि यह महज को बीमारी नहीं है बल्कि यह एक जैविक क्रिया है।

padman

फिल्म पीरियड्स से जुडे टैबू पर भी चोट की गई है। तो आइए बताते हैं कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। वहीं कई एक्ट्रेस ने अपने अनुभव भी शेयर किए हैं।padman

करीना कपूर पीरियड्स को लेकर कहती हैं कि पीरियड बंद दरवाजों के पीछे बात करने का सब्जेक्ट नहीं है। मीडिया को इस पर खुलकर बात करनी चाहिए।padman

महिलाओं के साथ पुरुषों को भी इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। करीना का कहना है कि ये बहुत ही सामान्य बात है। हर लड़की को पीरियड्स के दौरान हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए। उनका कहना है कि सबको महीने में काम करने के 30 दिन मिलते हैं तो पीरियड्स की वजह से महिलाओं को कम दिन क्यों मिले।

kareena‘पैडमैन’ की एक्ट्रेस सोनम कपूर कहती हैं कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्‌स आया तो वह बहुत खुश थीं, क्योंकि उनकी सभी दोस्तों को उनसे पहले पीरियड्‌स आ चुका था। वे हमेशा अपनी मॉम से इस बारे में पूछा करती थीं।

sonam

फिल्म ‘पिंक’ की एक्ट्रेस तापसी पन्नू कहती हैं कि लड़कियां, लकड़ों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि लड़कियों के दर्द सहने की ट्रेनिंग पीरियड के दौरान हो जाती है। उनका कहना है कि पीरियड में हार्ट अटैक के बराबर दर्द होता है। वे कहता ही कि शूटिंग के दौरान पीरियड टालने के लिए वे कई बार दवा भी लेती है।

Taapsee Pannu

पैडमैन फिल्म की प्रोड्‌यूसर ट्‌विंकल खन्ना कहती हैं यह एक बायोलॉजिक प्रक्रिया है, जिसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है। सबको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। वह अपने बेटे से भी पीरियड्‌स के बारे में चर्चा करती हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।