रानू मंडल से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपने अजीबोगरीब मेकअप के लिए हो चुकी है खूब ट्रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रानू मंडल से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपने अजीबोगरीब मेकअप के लिए हो चुकी है खूब ट्रोल

दरअसल रानू मंडल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी और वहां उन्होंने रैंप वाक भी किया।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना कोई नयी बात नहीं है और आये दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी ट्रोलर्स के निशाने पर होती है।  हाल ही में इंटरनेट सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। अब रानू जरुरत से ज्यादा मेकअप की वजह से ट्रोल हो रही है। 
1574322254 80
दरअसल रानू मंडल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी और वहां उन्होंने रैंप वाक भी किया। इस दौरान रानू ने बेहद हैवी मेकअप किया हुआ था। रानू के इस लुक का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया और उनके कई सारे खूब वायरल हुए। आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जिन्हे अपने मेकअप के चलते ट्रोल होना पड़ा था। 
1. स्वरा भास्कर : 

1574322276 81
अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए स्वरा भास्कर कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आती है और ये भी ओवर – मेकअप के लिए ट्रोल हो चुकी है। अपने नेचुरल स्किन टोन से लाइट मेकअप पर स्वरा को जोकर तक कह दिया गया था। 
2. प्रियंका चोपड़ा : 

1574322284 82
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कई बार अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए ट्रोल हो चुकी है।  मेट गाला 2019 के लुक पर प्रियंका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। 
3. दिशा पटानी : 

1574322291 83
अपनी ओवर रिवीलिंग ड्रेसेस के लिए दिशा पटानी अक्सर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है। हाल ही में उन्हें भी अपनी चटक लाल लिपस्टिक और आई मेकअप के लिए ट्रोल किया गया था। 
4. ऐश्वर्या राय बच्चन : 

1574322298 84
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को 2016 में कांस फिल्म फेस्टिवल में पर्पल लिपस्टिक के लिए खूब ट्रोल किया गया था और ऐश के लुक पर काफी मीम्स  जो खूब वायरल हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।