ये है कुछ खास तथ्य जिनकी वजह से बॉलीवुड में फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज किया जाता है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये है कुछ खास तथ्य जिनकी वजह से बॉलीवुड में फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज किया जाता है

NULL

फिल्मों का क्रेज तो सबको ही है चाहे वह बड़े लोग हों या फिर युवा पीढ़ी सबका ही फिल्में देखना पसंद है। कभी आप में से किसी ने एक बात पर गौर जरूर किया होगा कि जितनी भी फिल्में है वह शुक्रवार को ही क्यों रिलीज की जाती है। ऐसा क्या है कि सारी ही फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज किया जाता है। काफी सारे लोग होंगे कि जिनको इस जानकारी के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता होगा। आज हम आपको इस जानकारी के बारे में कुछ बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि शुक्रवार को ही फिल्में रिलीज की जाती हैं।

2 600

हम आपको बता दें कि बॉलीवुड में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का चलन आज से नहीं बल्कि 1960 से चला आ रहा है। ऐसा मानना है कि बॉलीवुड ने यह चलन हॉलीवुड की देखा-देखी में शुरू किया था। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड ने यह हॉलीवुड से चुराया है।

3 555

आपको बता दें कि हॉलीवुड की फेमस फिल्म “gone with the wind” 15 दिसंबर 1939 को रिलीज हुई थी औै उस दिन शुक्रवार का दिन था। उसके बाद से ही हॉलीवुड ने भी अपनी सारी फिल्में शुक्रवार के दिन ही रिलीज करना शुरू कर दिया था।

4 499

तब से ही हॉलीवुड ने अपनी सारी फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज करना शुरू कर दिया। और यह चलन आज भी चला आ रहा है हॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती आ रही हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की फिल्म ”नीलकमल” 24 मार्च 1947 में रिलीज हुर्ई थी। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था जितना पसंद करने की उम्मीद थी।

5 426फिर इसके बाद 5 अगस्त 1960 में बॉलीवुड की फिल्म मुगल ए आजम आई और यह फिल्म जिस दिन रिलीज हुई थी उस दिन शुक्रवार का दिन पड़ा था। यह फिल्म उस समय काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और यह देख कर बॉलीवुड काफी दंग रह गया था कि यह फिल्म को दर्शकों का इतना ज्यादा प्यार मिला है।

6 228

उसके बाद से ही बॉलीवुड में भी यह चलन शुरू हो गया कि सारी फिल्मों को शुक्रवार के ही दिन रिलीज किया जाने लगा। कर्ई सारी बातें सामने आईं हैं कि मुंबई में पहले जब भी फिल्म रिलीज होती थी तो सबके सब अपने कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन खत्म होने के बाद छुट्टी दे देते थे।

7 159

यही कारण होता था कि शुक्रवार को काफी सारे थिएटर फूल हो जाते थे। और इसी को देखते हुए बॉलीवुड में भी शुक्रवार को फिल्मों को रिलीज करने का चलन चल गया। यह चलन आज तक चला आ रहा है। इसे देखते हुए लगता है कि यह चलन आगे भी चलता रहेगा।

9 55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।