अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिबे्रट कर रही हैं। वैसे कोंकणा बॉलीवुड जगत में कुछ हटकर रोल करने के लिए जानी जाती हैं। बात अगर निजी जिंदगी की करें तो शूटिंग के वक्त उनकी मुलाकात एक्टर रणवीर शौरी से हुई थी।
इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए। खास बात कोंकणा एक्टर रणवीर के साथ अफेयर में रहते हुए ही प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया और साल 2010 में शादी कर ली। वहीं शादी के छह महीने बाद कोंकणा ने बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि कोंकणा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई सारी ऐसी एक्ट्रसेस हैं जो कि शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। तो आइए जानें कौन-कौन सी हैं वो अभिनेत्री…
1.कल्कि केकला
सितंबर महीने में अभिनेत्री कल्कि ने इस बात का खुलासा किया कि वह बीते पांच महीने से प्रेग्नेंट हैं। कल्कि निर्देशक अनुराग कश्यप की पहली पत्नी है। अनुराग कश्यप से तलाक लेने के बाद कल्कि काफी लंबे वक्त से इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं।
2. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन-गैब्रिएला के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। साल 1998 में अर्जुन ने मेहर जेसिया से शादी की थी,मगर शादी के करीब 20 साल बाद यानी 2018 में इन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। जिसके बाद से अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में है।
3.नेहा धूपिया
इस लिस्ट में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। जी हां क्योंकि नेहा धूपिया भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद अंगद बेदी और नेहा ने गुपचुप शादी रचा ली थी। इनकी शादी के करीब 6 महीने बाद नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया।
4.लीजा हेडन
लीजा हेडन ने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बता दिया था और साल 2016 में बॉयफें्रड डिनो लालवानी के साथ शादी रचाई। साल 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे जैक को जन्म दिया।
5.एमी जैक्सन
एमी जैक्सन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा पहले से ही कर दिया था। एमी अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ लिव इन में रह रही हैं। बेबी हो जानें के बाद एमी अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी।