खुलासा : अंधाधुन के लिए पहली पसंद नहीं थे आयुष्मान, इन सितारों ने ठुकरा दी थी ये फिल्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खुलासा : अंधाधुन के लिए पहली पसंद नहीं थे आयुष्मान, इन सितारों ने ठुकरा दी थी ये फिल्म

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म अंधाधुन की चर्चाएं जोरों पर है।लेकिन इस

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म अंधाधुन बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी धूम मचा चुकी है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देषित इस फिल्म की जमकर तारीफ़ हो रही है। पूरे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अंधाधुन की चर्चाएं जोरों पर थी।
1565447814 124290
 इसी फिल्म के जरिये अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता है। पुरस्कारों के एलान के बाद आयुष्मान और श्रीराम राघवन को उनके फैंस समेत बॉलीबुड के तमाम सेलिब्रिटीज बधाईयां दे रहे हैं।
1565447910 andhadhun movie review 1200
आपको जानकर हैरानी होगी बेशक आज आयुष्मान खुराना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद लोगों से वाह – वाही बटोर रहें हैं लेकिन इस फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थे। 
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए श्रीराम राघवन की पहली पसंद वरुण धवन थे। हालांकि किन्ही कारणों के चलते वरुण धवन ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था। अब शायद वरुण को यह फिल्म छोड़ने का मलाल हो रहा होगा।  
1565447936 varun
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी फिल्म बदलापुर में वरुण और श्रीराम राघवन एक साथ काम कर चुके हैं। शायद यही कारण होगा की वरुण निर्देशक की पहली पसंद थे। 
1565447979 andhadhun
  
चैट शो कॉफी विद करण में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने खुलासा किया कि निर्देशक श्रीराम राघवन ने उन्हें भी इस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। हर्षवर्धन ने कहा कि, ‘यह फिल्म पहले मुझे ऑफर हुई थी लेकिन कुछ कारणों से मैं इसे नहीं कर पाया था।’ 
1565447965 harshvardhan kapoor 006
हालांकि आखिर में निर्देशक को इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना का चयन करना पड़ा पर फिल्म की कामयाबी से उनका यह चयन सही साबित हुआ। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हासिल किया, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।