दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत दिखती है ये 8 कुंवारी अभिनेत्रियां, एक तो जल्द करने वाली है शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत दिखती है ये 8 कुंवारी अभिनेत्रियां, एक तो जल्द करने वाली है शादी

फिल्म स्टार्स सिल्वर स्क्रीन पर कई अलग – अलग किरदार निभाते है, जो उनकी निजी जिंदगी से बिलकुल

फिल्म स्टार्स सिल्वर स्क्रीन पर कई अलग – अलग किरदार निभाते है, जो उनकी निजी जिंदगी से बिलकुल अलग होते है। अपनी अभिनय क्षमता से कलाकार उन चीजों को परदे पर बेहद खूबसूरती से निभाते है जिनका वास्ता भले ही उनसे पड़ा हो या नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जो सिल्वर स्क्रीन  पर कई बार दुल्हन बन चुकी है पर असल जिंदगी में अभी तक कुंवारी है। 
1. सारा अली खान : 
1580380040 ezgif.com webp to jpg (86)
सारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में व्यस्त है। सारा अपनी डेब्यू फिल्म में ही दुल्हन के अवतार में नजर आयी थी। लाल लहंगे में सारा का दुल्हन अवतार काफी पसंद किया गया था।
2. आलिया भट्ट :  
1580380047 ezgif.com webp to jpg (87)
उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द शादी करने वाली है और फिल्मों की बात की जाए तो आलिया एक – दो नहीं बल्कि 6 फिल्मों में पारंपरिक दुल्हन के अवतार में नजर आ चुकी है। 
3. कियारा आडवाणी : 
1580380053 ezgif.com webp to jpg (88)
कियारा इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म गुड न्यूज़ की कामयाबी को एन्जॉय कर रही है। कियारा तीन फिल्मों में दुलहाल के अवतार में नजर आयी है और तीनों ही फिल्मे ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 
4.कटरीना कैफ : 
1580380059 ezgif.com webp to jpg (89)
कटरीना इन दिनों विक्की कौशल के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। कटरीना फिल्मों में कई बार ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी है और दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लगती है। 
5. कृति सनन : 
1580380068 150
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म पानीपत में कृति अर्जुन कपूर की दुल्हन बनी थी और पारंपरिक मराठी दुल्हन के अवतार में उनकी ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। इससे पहली फिल्म लुका छिपी में भी कृति कार्तिक आर्यन की दुल्हन बनी थी। 
6. जान्हवी कपूर : 
1580380073 151
जान्हवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म में शादी शुदा अवतार में नजर आयी और उनके लुक की काफी तारीफ भी हुई। फिल्म में जान्हवी ने ईशान खट्टर की दुल्हन का किरदार निभाया था। 
7. सोनाक्षी सिन्हा : 
1580380082 ezgif.com webp to jpg (90)
सोनाक्षी सिन्हा कई फिल्मो में ट्रेडिशनल ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी है पर असल जिंदगी में अभी तक शादी नहीं कर पायी है। फिल्म दबंग में इनके दुल्हन के अवतार को काफी पसंद किया गया था। 
8. भूमि पेडनेकर :
1580380091 152
 लीक से हटकर किरदार निभाने के लिए मशहूर भूमि पेडनेकर कई फिल्मों में शादीशुदा अवतार में नजर आ चुकी है। दुल्हन के अवतार में इन्होने भी खूब सुर्खियां बटोरी है पर असल जिंदगी में ये भी कुंवारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।