Bollywood के इन 6 सितारों ने की थी गुपचुप तरीके से शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bollywood के इन 6 सितारों ने की थी गुपचुप तरीके से शादी

Bollywood के स्टार्स को सितारा भी कहा जाता है क्योंकी उनपर पूरी दुनिया की नजर होती है। हम

Bollywood के स्टार्स को सितारा भी कहा जाता है क्योंकी उनपर पूरी दुनिया की नजर होती है। हम सब को अपने पसंदीदा एक्टर की हर बात जानने में दिलचस्पी होती है वह क्या खाते हैं, कहां घूमते हैं और सबसे महत्वपूर्ण किसके साथ वह घूमते हैं यह बात जानने में हम सब बहुत बेताब होते हैं।

bollywood stars performing at IIFA 2018 Varun dhawan kriti sanon rekha Iluia vantur

हालांकि ये सारे सितारे भी अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से छुपाने की पूरी कोशिश करते हैं। डेटिंग और शादी की खबरें कई बार हो जाने के बाद मिलती हैं। वैसे बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका और सोनम की शादी की खबरें भले ही उनके फैंस को पहले से ही पता था लेकिन कुछ ऐसी भी सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने चुपके से शादी की और किसी को पता नहीं चला।

b9e64ff591fc455f14bf9151aaf3d85b

आज हम आपको Bollywood की उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने छुपके से शादी की है।

1. जॉन अब्राहम और  प्रिया रुंचाल

maxresdefault 13

Bollywood के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने एक्श और गुड लुक्स से सबको ही दीवाना बना रखा है। इसके अलावा बिपाशा बसु के साथ अफेयर के लिए सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और अचानक अलग हो गए। जहां बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर केसाथ शादी कर ली वहीं जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी 2014 को प्रिया रुंचाल के साथ गुपचुप तरीके से लॉस एंजेलेस में शादी कर ली थी।

2. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

1518944007

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अचानक 2014 में डॉयरेक्टर और फ्रैंड आदित्य चोपड़ा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दरअसल रानी और आदित्य के अफेयर के बारे में किसी को नहीं पता था। इन दोनों ने शादी इटली में की थी।

3. सेलीना जेटली और पीटर हेग

celina

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अचानक ही फिल्मों से दूरी बना ली थी और 2011 में पीटर हेग से शादी कर ली थी। साल 2012 में दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता भी बन गए थे। सेलिना और पीटर की शादी की किसी को भी खबर नहीं मिली थी।

4. प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

priti02

Bollywood की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी अचानक शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। प्रीति जिंटा का पहले अफेयर नेस वाडिया के साथ चला था। नेस वाडिया से ब्रेकअप के बाद प्रीति ने जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। प्रीति की शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे उसके बाद उन्होंने भारत आकर अपने दोस्तों को पार्र्टीदी थी।

5. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

article l 201824010581139491000

Bollywood के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का नाम फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। यहां तक की एक समय में इनकी शादी की खबरें तक आ गई थी, लेकिन किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी थी कि उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी की है। इन दोनों की शादी में सिर्फ 50 लोग ही आए थे।

6. अनुष्का और विराट

virat anushka normal thu 1513092555

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को शादी की है। यह तो हम सब जानते हैं कि अनुष्का और विराट कोहली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। हालांकि लोगों के होश तो उस समय उड़े जब इटली में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। ऐसे में जब दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हुई तो लोगों में हंगामा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।