बॉलीवुड के इन सुपस्टार्स का पाकिस्तान से है पुश्तैनी कनेक्शन, अमिताभ से लेकर शाहरुख तक है शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड के इन सुपस्टार्स का पाकिस्तान से है पुश्तैनी कनेक्शन, अमिताभ से लेकर शाहरुख तक है शामिल

आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनका पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है।

भारत और पाकिस्तान का जब से बंटवारा हुआ है उसके बाद से ही उन दोनों ही देशों के रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिनके रिश्तेदार और पुश्तैनी घर पर सीमा के पार हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनका पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। 
संजय दत्त

1565531190 1

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान के झेल में हुआ था और संजय की मां नर्गिस दत्त के पूर्वज रावलपिंडी के हैं। सुनील दत्त साल 1940 में भारत आ गए थे। सुनील दत्त का पुश्तैनी मकान पाकिस्तान में आज भी है।
दिलीप कुमार

1565531197 2

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का असली नाम युसुफ खान है। दिलीप कुमार का जन्म पेशावर में हुआ था। दिलीप साहब का पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा खवानी बाजार में पुश्तैनी घर आज भी है। उस पुश्तैनी घर में दिलीप साहब का बचपन बीता था। 
अमिताभ बच्चन

1565531206 3

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। वे सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता का नाम सरदार खजान सिंह था, जो पंजाब में ही बैरिस्टर थे। 
शाहरुख खान

1565531216 4

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का पाकिस्तान से भी एक गहरा रिश्ता है। शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। शाहरुख का आज भी पाकिस्तान में पुश्तैनी घर है जहां पर शाहरुख के पिता का बचपन बीता था।
गोविंदा

1565531221 5

मशहूर अभिनेता गोविंदा का भी पाकिस्तान से पुश्तैनी कनेक्शन है , उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर अरुण कुमार आहूजा का जन्म का पाकिस्तान में हुआ था। वे बंटवारे के बाद भारत आ गये थे।
राज कपूर

1565531227 6

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर का जन्म भी पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर की हवेली आज भी पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित है।  इस  हवेली को राज कपूर के दादा दीवान बशेस्वरनाथ कपूर ने बनवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।