घर तो नहीं बसाया पर शादी की अफवाह से इन 6 अभिनेत्रियों ने अब तक खूब बटोरी है सुर्खियां ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घर तो नहीं बसाया पर शादी की अफवाह से इन 6 अभिनेत्रियों ने अब तक खूब बटोरी है सुर्खियां !

बीते साल कई नामचीन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शादी करके घर बसा लिया और इन अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा

बीते साल कई नामचीन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शादी करके घर बसा लिया और इन अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा , दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर जैसे नाम शामिल है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही, जिन्होंने शादी तो नहीं की पर उनकी शादी की अफवाहों और खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर 
1. आलिया भट्ट :

1574409482 5
बीते साल से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में रही और इन दोनों की जल्द शादी की खबरों ने खूब  हेडलाइंस बनवायी। अभी तक दोनों की तरफ से शादी का कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। 
2. मलाइका अरोड़ा :

1574409490 6
अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप के लिए मलाइका काफी चर्चा में रही और इस साल अप्रैल में दोनों की शादी की योजना ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप तो कबूल कर लिया है पर शादी के ऊपर चुप्पी ही है। 
3 . श्रद्धा कपूर :

1574409499 7
अपने फोटोग्राफर दोस्त रोहन श्रेष्ठा के साथ बढ़ती करीबियों के चलते श्रद्धा ने भी काफी सुर्खियां लूटी और ख़बरें यहाँ तक आयी की दोनों साल 2020 में शादी करने वाले है। अब तक इनकी तरफ से भी कोई घोषणा नहीं हुई है। 
4. इलियाना डी क्रूज़ : 

1574409505 8
अपने ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन को इलियाना ने फैंस से सोशल मीडिया पर ‘हब्बी’  कहकर मिलवाया था और खबर यहां तक आयी की एक्ट्रेस ने गुपचुप अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी कर ली है। हाल ही में खबर ये आयी की इलियाना का अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया है। 
5. शिबानी दांडेकर :

1574409510 9
एक्टर फरहान अख्तर के साथ शिबानी ने सोशल मीडिया पर काफी क्लोज तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया है और फिर इन दोनों की जल्द शादी की ख़बरें भी खूब आयी। अब तक इस कपल ने भी शादी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। 
6. सुष्मिता सेन :

1574409515 10
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा पर बीते कुछ समय से सुष अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शाल के साथ तस्वीरें शेयर कर रही है।  खबर ये आ रही है कि दोनों जल्द शादी की तैयारी कर रहे है पर ये खबर भी अब तक महज एक अफवाह भर ही साबित हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।