अनुपमा की ज़िन्दगी में आएगा ज़बरदस्त ट्विस्ट, क्या अनुज कपाड़िया कर देंगे प्यार का इज़हार ?

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के दर्शकों को जल्द ही नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने रूपाली

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के दर्शकों को जल्द ही नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अनुपमा की जिंदगी में अनुज कपाड़िया की एंट्री होने के बाद से ही फैंस आए दिन ये दुआ मांग रहे हैं कि दोनों एक हो जाए। मेकर्स अनुपमा की कहानी को जल्द ही एक नया मोड़ देने वाले हैं, जिसके बाद लोगों का मजा दोगुना होने वाला है। अभी तक अनुज कपाड़िया ये बात छिपाता रहा है कि वो अनुपमा से प्यार करता है। यहां तक कि अनुपमा भी ये बात नहीं जानती है। 
मेकर्स ने रूपाली गांगुली के इस शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसे देखते ही आप अपकमिंग ट्विस्ट को देखने के लिए बेताब हो जाएंगे। सामने आए प्रोमो में अनुज कपाड़िया शाह हाउस में आकर बा और वनराज पर गुस्सा करता हुआ नजर आ रहा है। अनुज कपाड़िया दोनों से कह रहा है कि आप लोग अनुपमा पर कीचड़ मत उछालिए। ये सुनते ही वनराज आग बबूला हो जाता है। 
1635942841 pjimage 2021 09 10t110325.743
वो अनुज का गिरेबान पकड़कर उसे धमका रहा है। वो अनुज को अनुपमा और अपने रिश्ते का सच बुलवाने के लिए उकसा रहा है। वनराज से हो रही बहस के दौरान ही अनुज कपाड़िया गुस्से में कह देगा कि वो अनुपमा को पसंद करता है। इतना ही नहीं अनुज ये भी बता देगा कि वो आज से नहीं बल्कि पिछले 26 साल से अनुपमा को प्यार करता है। जैसे ही ये बात अनुपमा को पता चलेगी, वो अनुज से दूर होने का फैसला कर लेगी।  
1635942880 anupamaa meets anuj
अनुज के मुंह से सच जानने के बाद बाबू जी खुद ही उसकी और अनुपमा की शादी करवाने का फैसला करेंगे। वो हमेशा से चाहते थे कि उनकी बहू खुश रहे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा क्या फैसला लेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।