अनुपमा की ज़िन्दगी में बवाल मचाने के लिए जल्द होगी शो में नई एंट्री, ये एक्ट्रेस लाएंगी शो में तूफान

इन दिनों टीवी पर एक शो पूरी तरह से छाया हुआ है। हर किसी को ये शो बेहद

इन दिनों टीवी पर एक शो पूरी तरह से छाया हुआ है। हर किसी को ये शो बेहद पसंद आ रहा है और ये शो है रूपाली गांगुली का ‘अनुपमा’ जो टीआरपी चार्ट में लगातार धमाल मचा रहा है। इस हफ्ते भी ‘अनुपमा’ ने बाकी शोज को पीछे छोड़ दिया है। इन दिनों इस सीरियल में धमाकेदार ट्विस्ट आया हुआ है और कहानी ने एक नया मोड़ लेना शुरू कर दिया है। अनुपमा और अनुज की दोस्ती पर कीचड़ उछालने वाले वनराज को जल्द ही बड़ा झटका लगेगा। 
1635495210 fb1zjoevgaa v0
वनराज के साथ-साथ बा और काव्या को अनुपमा करारा जवाब देने वाली है और इसी के साथ वो हमेशा के लिए शाह हाउस भी छोड़ देगी। इस धमाकेदार ट्विस्ट को और भी दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स जल्द ही ‘अनुपमा’ में एक नई एंट्री करवाने वाले हैं। ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘तुझसे है राब्ता’ में अहम रोल निभा चुकी सविता प्रभुने जल्द ही ‘अनुपमा’ में नजर आने वाली हैं। 
1635494894 anupamaa 62
‘अनुपमा’ में सविता प्रभुने अनुज कपाड़िया की आंटी का रोल अदा करेंगी। इस सीरियल के मेकर्स सविता की एंट्री के साथ ही अनुज की शादी के ट्रैक पर ही फोकस करेंगे। सविता का किरदार अनुपमा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करेगा। ऐसे में साफ है कि सविता प्रभुने की एंट्री से अनुपमा की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं। 
1635495196 savita prabhune inside 2019 4 25 17 6 31 original
‘अनुपमा’ के करेंट ट्रैक के मुताबिक वनराज, काव्या और बा ने अनुपमा के दामन में दाग लगाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इन तीनों के तानों से परेशान होकर अनुपमा शाह हाउस छोड़ने का फैसला करेगी। इस सीरियल को फॉलो करने वाले दर्शकों को दिमाग में बार-बार यही बात आ रही है कि अब तो अनुपमा की जिंदगी में सुकून ही सुकून होगा। आपको बता दें कि सविता प्रभुने की एंट्री से अनुपमा चैन की सांस लेना भूल जाएगी। सविता प्रभुने जल्द ही इस सीरियल की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।