Tunisha Sharma और Sheezan Khan के बीच छिड़ी थी बहस? पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tunisha Sharma और Sheezan Khan के बीच छिड़ी थी बहस? पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

तुनीषा शर्मा केस में हर मिनट बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस के हाथ भी इस केस

तुनीषा शर्मा का केस इन दिनों कुछ ज़्यादा ही गरमाया हुआ है। हर मिनट इस मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब तक जो-जो बातें सामने आई हैं वो वाकई चौंका देने वाली हैं। वहीं शीजान खान की मुसीबत इस केस में कम होने का नाम नहीं ले रही। पुलिस रिमांड में रह रहे एक्टर अब और भी मुश्किल में फंस गए हैं। 
1672401508 tunisha sharma live updates sheezan khan
अब तक तो सिर्फ तुनीषा की मां ही एक्टर पर आरोप लगा रही थीं। लेकिन अब पुलिस के हाथ भी इस केस से जुड़ा बड़ा सबूत लगा है, जो शीजान खान के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। दरअसल, अब पुलिस ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि तुनीषा शर्मा और शीजान खान के बीच बहस हुई थी और ये बहस भी एक्ट्रेस की आत्महत्या से पहले हुई है। 
1672401519 98f95b92e2e9c195d77bb2c7294d7eb723b97
साथ ही पुलिस ने इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है। इस सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच बहस होती हुई नज़र आ रही है। ऐसे में एक्टर के खिलाफ ये केस और भी स्ट्रांग हो गया है। वैसे भी इसके पहले तुनीषा की मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
1672401526 tunisha sharma mother vanita sharma press conference
उन्होंने दावा किया है कि शीजान के कई लड़कियों से रिश्ते थे। वो तुनीषा को धोखा दे रहा था। इसके अलावा तुनीषा की मां ने ये बात भी कही है कि शीजान ने ब्रेकअप वाले दिन तुनीषा शर्मा को थप्पड़ भी मारा था। ऐसे में मारपीट के आरोपों के बीच इस तरह का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगना शीजान खान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करेगा। 
1672401536 swhatsapp image 2022 12 28 at 11.40.23 am 1 202212935304
आपको बता दें, पुलिस ने शीजान खान को तुनीषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भी भेजा गया। लेकिन अब ये कस्टडी और भी एक्सटेंड हो सकती है। देखना होगा कि इस मामले अब और कौनसे राज़ बाहर आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।