कमाई और कामयाबी में अपने कोरियोग्राफर पतियों को टक्कर देती है इनकी खूबसूरत पत्नियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमाई और कामयाबी में अपने कोरियोग्राफर पतियों को टक्कर देती है इनकी खूबसूरत पत्नियां

बॉलीवुड कई बड़े नामी कोरियोग्राफर है जिन्होंने बड़े बड़े सितारों को सिग्नेचर स्टेप दिए है। आज मशहूर कोरियोग्राफर

बॉलीवुड अभिनेता – अभिनेत्रियों के डांस के हम दीवाने होते है और खूब तारीफ करते है पर इन डांस मूव्स के पीछे कोरियोग्राफर की मेहनत होती है। बॉलीवुड कई बड़े नामी कोरियोग्राफर है जिन्होंने बड़े बड़े सितारों को सिग्नेचर स्टेप दिए है। आज मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े का आज जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको पांच हिट कोरियोग्राफर और उनकी पत्नियों से मिलवा रहे है। 
गणेश हेगड़े : 

1573382407 50
गणेश एक कोरियोग्राफर होने के साथ साथ सिंगर, परफॉर्मर और वीडियो डायरेक्टर भी है।  इन्होने लगान फिल्म के लिए कोरियोग्राफी की थी, जो आस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी।  गणेश ने 2011 में डिजाइनर और स्टाइलिश  सुनन्या से शादी की थी। 
रेमो डिसोजा: 

1573382417 51
बॉलीवुड के सबसे कामयाब कोरियोग्राफर में एक रेमो कई डांस रियलिटी शोज में जज बन चुके है और साथ ही अब फिल्म डायरेक्टर भी बन गए है। इन्होने लिजेल से शादी की, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं
अहमद खान : 

1573382423 52
अहमद खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म मिस्टर इंडिया में काम किया था और अब ये जाने-माने कोरियोग्राफर होने के साथ साथ खुद एक एक्टर, प्रोड्यूसर भी है। इन्होने मॉडल सायरा खान से शादी की है जो एक प्रोड्यूसर भी है। 
गणेश आचार्य : 

1573382429 53
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कोरियोग्राफर बीते एक दशक से अपनी शानदार कोरियोग्राफी से फैंस को झुमाते आ रहे है। इन्होने गोविंदा के ज्यादातर गानों की कोरियोग्राफी की है और पद्मावत के खली बली सॉन्ग का डांस भी इन्ही की  देन है। 
मुदस्सर खान :

1573382434 54
 युवा कोरियोग्राफर मुदस्सर खान जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी कर चुके है। इन्होने अभिश्री सेन से शादी की है और अभिश्री भी एक कोरियोग्राफर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।