21 साल का लंबा इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया हैं। भारत की बेटी ने एक बार फिर अपनी मेहनत और अपने जज्बे से भारत को गौरवान्वित किया हैं, और एक बार फिर से मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम दर्ज हो गया। दरअसल मुंबई की रहने वाली सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 की प्रतियोगिता में सभी भारतीयों का गौरव बढ़ा है। 21 साल बाद देश का गौरव वापस लौटाया है।
बता दें की इस प्रतियोगिता में कुल 63 देशों के कंटेस्टेंट शामिल थे। भारत की ये महान बेटी सरगम कौशल ने इस खिताब को जीतकर अपने देश का नाम रौशन कर दिया हैं। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद सरगम कौशल इमोशनल हो गईं। सरगम कौशल कि उम्र 32 साल है और वो जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम कौशल ने इंग्लिश लिट्रेचर से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। और वो बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। साथ ही सरगम शादीशुदा हैं. उन्होंने 2018 में इंडियन नेवी के लड़के से शादी कर ली थी।
वही अब सोशल मीडिया पर सरगम के ताज पहनने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जहां मिसेज वर्ल्ड का ताज मिलते ही सरगम पूरी तरह से इमोशनल हो जाती हैं। वही अपने जीत की वीडियो खुद सरगम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसमे न्होंने गुलाबी कलर का गाउन पहना हुआ। फिर उनके मिसेज वर्ल्ड 2022-23 बनने का अनाउंसमेंट होता है तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक जाते हैं। वही अब सरगम की विनिंग मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा हैं। और लोग ये वीडियो देख ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे हैं।
बताते चलें कि सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने खिताब अपने नाम किया था। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 कार्यक्रम के ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।
वही अब सरगम को लगातर सोशल मीडिया पर बधाइयां भी मिल रही हैं। साथ ही 2001 की विजेता रही अदिति गोवित्रिकर ने भी सरगम को बधाई दी हैं। जहां शुभकामनाएं देते हुए अदिति ने लिखा है की- इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई। इसी के साथ ऐसे और ढेरों बधाइयां सरगम को कल से लगातार मिले जा रहे हैं।