खत्म हुआ इंतजार, इस OTT Platform पर रिलीज होगी Vikrant Massey की फिल्म '12th फेल' The Wait Is Over, Vikrant Massey's Film '12th Fail' Will Be Released On This OTT Platform
Girl in a jacket

खत्म हुआ इंतजार, इस OTT Platform पर रिलीज होगी Vikrant Massey की फिल्म ’12th फेल’

  • विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12वीं फेल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • जल्द ही यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी

Vikrant Massey : बॉलीवुड के सुपरस्टार विक्रांत मैसी इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर की हालिया रिलीज हुई फिल्म ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिखाई दिया हैं। फिल्म ने ना सिर्फ दर्शकों के ऊपर गहरा प्रभाव डाला हैं बल्कि क्रिटिक में भी फिल्म ने गजब का धमाल मचा दिया हैं। ऐसे में अब विक्रांत मैसी की फिल्म को लेकर एक और नया अपडेट सामने आ रहा हैं। जिसे सुनकर फैंस ख़ुशी से झूम उठेंगे।

image 4226669

दरअसल विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जहां फिल्म ने दर्शकों को ऊपर एक गहरा प्रभाव डाला हैं। बता दे की ’12वीं फेल’ अनुराग पाठक की लिखी किताब पर बनी आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के फेमस मुखर्जीनगर में फिल्म के सीन को शूट किया गया हैं। ऐसे में अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज की भी खबरें सामने आ रही हैं। जिसे सुनकर आपकी भी उत्सुकता और बढ़ जाएगी।

image 13721

अब सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद ’12वीं फेल’ 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘यदि कोई एक फिल्म है, जो आपको 2024 शुरू होने से पहले अवश्य देखनी चाहिए, तो वह यही होगी। ’12वीं फेल’ 29 दिसंबर को स्ट्रीमिंग’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे उन्होंने आईपीएस बनने के लिए संघर्ष किया। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए, उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा का अध्ययन करने का निर्णय लिया। पढ़ाई को जारी रखने के साथ-साथ जीवन यापन करने के लिए कई संघर्षों से गुजरना पड़ा।

image 1725214

वही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड सेट किया हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने 66.5 करोड़ का बिजनेस किया है। वही अब ओटीटी पर फिल्म क्या धमाल दिखाती है यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।