चांदनी चौक का वो नन्हा राजीव कैसे बना 'खिलाड़ी कुमार', देखिये अनदेखी तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चांदनी चौक का वो नन्हा राजीव कैसे बना ‘खिलाड़ी कुमार’, देखिये अनदेखी तस्वीरें

NULL

हल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अक्षय को अब तक उनके जन्मदिन की बधाइयां अपने फैंस और चाहने वालों से खूब मिल रही है। अक्षय वो शख्स है जिन्होंने अपनी किस्मत खुद बनायीं है और कामयाबी के शिखर पर पहुँचने के लिए उनके संघर्ष को एक प्रेरणा माना जा सकता है। तो आईये आज जानते है चांदनी चौक का ये नन्हा राजीव आज बॉलीवुड का सुपरस्टार कैसे बन गया।
1 362अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब में हुआ था। उनकी कम उम्र में ही उनका परिवार काम के सिलसिले में चांदनी चौक के छत्ता मदन गोपाल इलाके में आकर बस गया था। अक्की आज भी चांदनी चौक से बेहद करीबी रिश्ता रखते है।

2 197अक्षय की पहचान बॉलीवुड में एक बेहद डिसिप्लिंड हीरो वाली है जो की समय के बहुत पाबन्द रहते है। अक्षय का माना है की अगर आप वक्त की कद्र करते है तभी वक्त आप की कद्र करता है। बचपन बीता दिल्ली में और जब बड़े हुए तो परिवार शिफ्ट हो गया मुंबई और अक्षय ने मुंबई के डॉन बोस्को में अपना स्कूली शिक्षा को पूरा किया।

3 186स्कूल के दौरान से ही अक्षय मार्शल आर्ट्स के दीवाने थे। मुआए थाई जैसे माशर्ल आट्स को सीखने के लिए वो बैंक़ॉक पहुंचे और वापस आकर मुंबई में भी ताईकवांडो में ब्लैक बैल्ट हासिल की। उस दौरान अक्षय ने अपना खर्चा चलाने के लिए एक कुक की भी नौकरी की।

4 162उनके गुड लुक्स और अच्छी बॉडी होने की वजह से उनके दोस्त उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह देते थे। अक्षय ने मॉडलिंग शुरू की और सफल होने लगे। एक मोडेलिंग इवेंट के लिए उन्हें एक बार मुंबई से बंगलुरु जाना था पर उनकी फ्लाइट मिस हो गयी।

5 139खाली वक्त में निराश अक्षय अपना पोर्ट फोलियो लेकर एक फिल्म स्टूडियो पहुंचे और यहाँ उनकी किस्मत ने उनका साथ दे दिया। उन्हें यहाँ पर उनकी पहली फिल्म ‘दीदार’ के लिए साइन कर लिया गया। निर्देशक की सलाह पर अक्की ने अपना नाम राजीव भाटिया से बदल कर अक्षय रख लिया। यहाँ से शुरू हो गया राजीव के खिलाड़ी कुमार बनने का सफर जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।