बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी कई फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत की फिल्में इतनी ज़बरदस्त होती हैं कि अगर फिल्म में हीरो न भी हो तो ऑडियंस को कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी कंगना की एक्टिंग की अक्सर तारीफे करते नज़र आते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तेजस’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें, इस फिल्म में कंगना रनौत एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम तेजस गिल होगा। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म से उनका एक नया लुक भी जारी कर दिया है, जिसे फैंस में खूब पसंद कर रहे हैं।

इन फोटोज ने फैन्स को काफी एक्साइटिड कर दिया है। इन तस्वीरों में कंगना वायुसेना के पायलट के रूप में दिखाई पड़ रही हैं। आपको बता दें, इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है और इस फिल्म का मकसद उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करना और उनमें गर्व भरना है जो कई कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा करते हैं।
वहीं, फिल्म से 2 तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने इसके साथ लिखा, ‘वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में! तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ ऐसे में जबसे फैंस को फिल्म की रिलीज डेट पता चली है उन की ख़ुशी का कोई ठिकाना नही है।

फिल्म तेजस में कंगना रनौत को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। वैसे आपको बता दें, कंगना रनौत की आखिरी रिलीज फिल्म ‘धाकड़’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। वहीं, फिलहाल कंगना रनौत उनकी प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को खुद कंगना रनौत ने निर्देशित किया है।


















