एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस लग्ज़री बैग की कीमत में आप कर सकते है वर्ल्ड टूर ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस लग्ज़री बैग की कीमत में आप कर सकते है वर्ल्ड टूर !

इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर ड्रेस के साथ Oscar de la Renta ब्रांड का गोल्ड मेटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने यूनीक फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है। प्रियंका लग्ज़री ब्रांड्स और एक्सेसरीज भी बहुत शौक़ीन है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रियल लाइफ के साथ साथ रियल लाइफ में भी अपने ग्लैमर को शानदार तरीके से मेन्टेन करती है। 
1569155147 05
अपने खास अंदाज के लिए मशहूर प्रियंका हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंची और इस दौरान ब्लैक ड्रेस की ड्रेस में नजर आयी जिसपर बीड्स का खूबसूरत नेट वर्क हुआ था। प्रियंका के लुक्स और ड्रेस के अलावा उनके बैग ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया। 
1569155154 04
इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने  डिजाइनर ड्रेस के साथ Oscar de la Renta ब्रांड का गोल्ड मेटल मिनी अलिबी बॉक्स बैग कैरी किया था।  ये बैग अब सुर्ख़ियों में है और इसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। 
1569155161 03
आपको बता दें प्रियंका के इस मिनी गोल्ड बैक की कीमत 2, 06,452 रुपये है। प्रियंका को लग्ज़री बैग्स का भी शौक है और इससे पहले भी प्रियंका महंगे बैग कैरी करने के लिए सुर्खियां बटोर चुकी है। 
1569155167 02
 
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और अब उन्हें फैंस उनकी ऐस बैग चॉइस की काफी तारीफ कर रहे है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही है। 
1569155178 01
प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही है।  शादी के बाद ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ  फरहान अख्तर, जायरा वसीम, रोहित शरफ लीड रोल में हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
1569155184 69299442 2338524369588385 1108295302333656488 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।