इस सीरियल में फिर से दिखने वाली हैं Sumbul-Fahmaan Khan की जोड़ी, एक्टर ने हटाया राज से पर्दा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस सीरियल में फिर से दिखने वाली हैं Sumbul-Fahmaan Khan की जोड़ी, एक्टर ने हटाया राज से पर्दा

छोटे परदे की कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं। जो कहने को तो रियल लाइफ में जोड़ी नहीं है

छोटे परदे की कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं। जो कहने को तो रियल लाइफ में जोड़ी नहीं है लेकिन फैंस की नजरों में वो स्टार्स एक जोड़ी की तरह ही देखे जाते हैं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन सी ऐसी जोड़ी हैं। तो आपको बता दे की ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान की जोड़ी हैं। कहने को तो ये दोनों एक दूसरे को खुद के बेस्ट फ्रैंड्स बताते हैं। हालांकि इनके फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इन दोनों को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। 
1679481628 323374701 483708540613234 3337609532632451280 n
दरअसल दोनों की जोड़ी को पहली बार स्टार्स प्लस के फेमस सीरियल इमली में देखा गया था। जिसके बाद से ही दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आने लगी थी। इतना ही नहीं, शो से बाहर भी दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है। 
1679481643 333411347 897046778210994 685023406910240817 n
ऐसे में अब फैंस सुंबुल और फहमान को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं। बीते दिनों, दावा किया गया कि सुंबुल सीरियल धर्म पत्नी में एंट्री करने वाली हैं और इस सीरियल में वह फहमान संग स्क्रीन शेयर करेंगी। इस खबर ने दोनों के फैंस को काफी खुश कर दिया था। लेकिन अब फहमान खान ने इस रिपोर्ट की सच्चाई बताई है। 
1679481655 2
हाल ही में के मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू के दौरान फहमान इस बात का खुलासा करते हुए दिखे है की क्या सच में सीरियल में सुम्बुल तौकीर खान की एंट्री हो रही है या नहीं। इसपर फहमान यह कहते दिखे है की- यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने दावा किया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। 
1679481674 334243837 1267873570495906 2894791011097919139 n
हालांकि, कुछ सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने सुंबुल और फहमान को एक ही प्रोजेक्ट में कई बार अप्रोच किया है। लेकिन दोनों की कुछ स्ट्रोंग प्रोजेक्ट को ही हाथ लगाना चाहते हैं। इसके अलावा, सुंबुल टीवी से थोड़ा वक्त के लिए ब्रेक लेना चाहती हैं और वह बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर फोकस करना चाहती हैं। वह हिंदी सिनेमा में एक बार हाथ आजमाना चाहती हैं।
1679481731 332802799 3556326627931840 4133986996670395056 n
बता दें कि सुंबुल तौकीर खान जब बिग बॉस के घर में थी तभी भी फहमान खान ने घर में सिर्फ दिन के लिए इंटर हुए थे। जहां इस दौरान फहमान अपनी दोस्त सुम्बुल को गेम और कैसे अच्छे तरह से खेले इस बारे में समझाने के लिए आए थे। साथ ही अभी दोनों को होली पार्टी में भी एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों के ढेर सारे वीडियोज सामने आए थे, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।