फिल्म ‘न्यूटन’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज हुआ, कुछ घंटों में हुआ तेज़ी से वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिल्म ‘न्यूटन’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज हुआ, कुछ घंटों में हुआ तेज़ी से वायरल

NULL

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव और संजय मिश्रा की फिल्म ‘न्यूटन’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है संजय मिश्रा के सीन से उस सीन में संजय यह बता रहे हैं कि चुनाव क्यों जरूरी होते हैं। फिर इस सीन के अंदर ही राजकुमार को दिखाते हैं जो कि ब्लैक बोर्ड के सामने खड़े हैं और यह बताते हैं कि उनसे पहले एक और न्यूटन आया था दुनिया में और उसने बोला था कि जब तक कुछ नहीं बदलोगे……कुछ नहीं बदलेगा।

1 545

फिल्म न्यूटन का निर्देशन अमित वी मसुर्कर ने किया है और इसका ट्रेलर खुद अनुराग कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर सबके साथ साझा किया है। अनुराग ने लिखा- सुपर फिल्म और सुपर ट्रेलर…. सीधे बर्लिन से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में… अमित मसुर्कर की ‘न्यूटन’।

3 288

बता दें कि अनुराग कश्यप ने जैसे ही वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया उसके 1 घंटे के अंदर ही उसे 4 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने शेयर किया। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो सरकारी क्लर्क है। इस फिल्म में क्लर्क का किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं।

4 290

यह कहानी है छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर की जहां पर नक्सलवादी की समस्या है। उस क्लर्क को चुनाव के दौरान उस नक्सलवादी गांव पर काम करना पड़ता है। वह इंसान सारी सुरक्षा से पहुंचता है और वहां पर अपनी पूरी ईमानदारी से काम करता है। आपको बता दें कि यह वीडियो फिल्म के ट्रेलर के हिसाब से बहुत ही कम समय का है। यह वीडियो केवल 54 सेकेंड का है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि पहली बार देखते ही आप पर अपनी छाप छोड़ देगा।

4 291

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।