द फेम गेम और कॉलेज रोमांस फेम एक्टर गगन अरोड़ा ने गर्लफ्रेंड से की शादी, 12 साल पहले ही हार बैठे थे दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

द फेम गेम और कॉलेज रोमांस फेम एक्टर गगन अरोड़ा ने गर्लफ्रेंड से की शादी, 12 साल पहले ही हार बैठे थे दिल

माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में नज़र आए एक्टर गगन अरोड़ा ने अपने फैंस को

माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में नज़र आए एक्टर गगन अरोड़ा ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ सुनाई है। इस खबर के बाहर आते ही एक्टर को बधाई देने वालो का तांता लग गया है। दरअसल, गगन ने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी शादी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। गगन अरोड़ा अपनी गर्लफ्रेंड मुदिता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। गगन लंबे समय से मुदिता को डेट कर रहे थे। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि उन्होंने ये शादी पिछले महीने ही कर ली थी और अब एक्टर ने फोटोज शेयर करने के साथ ही अपनी पत्नी के लिए लंबा सा नोट लिखा है। 
1647927057 274866103 482939533287438 5529340829683589492 n
शादी में उन्होंने गोल्डन कलर की शेरवानी और व्हाइट कलर का पैजामा पहना, जबकि उनकी दुल्हन मुदिता ने लाल रंग का लहंगा कैरी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए गगन ने लिखा- ‘लगभग एक महीने पहले, कोरोना की लहर के अंत में बहुत सारे प्रतिबंधों के बीच हमने एक छोटे से फंक्शन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस नई यात्रा की शुरुआत की है। आप मुझे हर रोज खुश करती हैं, चाहे वो आपके महंगे लहंगे में हो या आपके आरामदायक पजामे में, आप मुझे रोज एक बेहतर इंसान बनाती हैं, चाहे वह आपके हेवी शादी के मेकअप में हो या सीधे बेड लुक में।’
1647927072 125361642 1238281486557237 8973513169182787401 n
गगन ने आगे लिखा- ‘उसने कहा कि अगर मुझे वो पसंद है, तो एक अंगूठी पहना दूं तो मैंने पहना दी। किस लीचड़ के साथ फस गई है, कुछ दिनों में पता चलेगा। तब तक के लिए मिसेज अरोड़ा का स्वागत नहीं करोगे। वहीं, इसके साथ गगन ने दूसरी फोटो, जिसमें गगन और उनकी पत्नी भागते हुए दिख रहे हैं, के लिए लिखा कि यह हमारा प्लान बी था, अगर घरवाले नहीं मानते तो। आज से 12 साल पहले मुदिता को देखकर अपने दोस्तों को बोला था यही तुम्हारी भाभी बनेगी।’

अब एक्टर के दोस्त और फैंस उन्हें बधाई दे रहे है। गगन अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म स्त्री से की थी। वहीं, वह कई वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। वह कॉलेज रोमांस, गर्ल्स होस्टल, टब्बर जैसे कई शोज का हिस्सा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।