बॉलीवुड के यह स्टार्स को नहीं देखा होगा आज से पहले इस हालत में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड के यह स्टार्स को नहीं देखा होगा आज से पहले इस हालत में

NULL

फिल्म ‘बेफिक्रे’ का गाना नशे से चढ़ गई ओए कुड़ी नशे से चढ़ गई…….. यह नशीले गाने ने सबके ही दिल और दिमाग पर नशा ही कर दिया है। युवाओं के बीच में तो यह गाना काफी ही फेमस हुआ है। हर युवा की जुबांन पर यह गाना होता है इस गाने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। वैसे बता दें कि इस श्रेणी में हम भी शामिल हैं और उस नशे में झूमते हुए हम आपके लिए भी एक नशे से भरी स्पेशल स्टोरी लेकर आए हैं।

1 698

आज तक आपने अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स को सिर्फ उनकी फिल्मों में ही नशे में देखा होगा। खुशी हो या गम बॉलीवुड में सबकुछ सेलिब्रेट करने का एक चलन है। चाहे फिर फिल्मों की सक्सेस पार्टी हो या किसी का बर्थडे बैश हो पीने पिलाने का कोई मौका ये बॉलीवुड के स्टार्स छोड़ते नहीं है।

2 623

हमेशा फ्रेश दिखने वाले कुछ स्टार पर जब यह शराब के नशे में होते हैं तो इनकी शक्ल भी बेहद अजीबोगरीब हो जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जो असल जिंदगी में पीने के बाद कैसे दिखते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं पीने के बाद कैसे दिखते हैं सितारे।

3 462

सलमान खान

salman khan

सलमान खान के बारे में यह बात तो आप जानते ही होंगे कि उन्हें पार्टीज का बहुत ही क्रेज है। सलमान शूटिंग के बाद रोजाना पार्टी करते हैं अब चाहे पार्टी उनके घर में होती है या फिर कहीं बाहर होती है। सलमान खान इस पार्र्टी में अकेले नहीं होते हैं इसमें उनके साथ कई स्टार्स शिरकत करते हैं।

शाहरुख खान

Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान जब भी डिं्रक करते हैं और पीने के बाद इस स्टार को कुछ समझ नहीं आता है। मुंबई आईपीएल के एक मैच के दौरान उनकी सुरक्षा गार्ड से बहस हुई थी। तो कहा जाता है कि उस वक्त भी शाहरुख खान डिं्रक किए हुए थे। इसके बाद भी कई बार शाहरुख खान को पार्टियों में ड्रिंक करते हुए देखा गया है।

संजय दत्त

Sanjay Dutt

रणवीर कपूर की बर्थडे पार्टी में एक बार संजय दत्त ने ज्यादा डिं्रक कर ली थी। संजय दत्त ने इतनी पी ली थी कि वह चल भी नहीं पा रहे थे। सुरक्षा गाड्र्स उनको कार तक छोडऩे गए थे। उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई थीं।

अमिषा पटेल

Amisha patel

एक पार्टी में अमिषा पटेल कई ग्लास वाइन पीती हुई दिखी थी। इसके बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रही थी। उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई थीं।

सुजैन खान

Sujain khan

एक्टर ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान दीपिका पादुकोण की एक पार्टी में इतनी शराब पी ली थी कि वो खुद को संभाल नहीं पा रही थी। दीपिका ने यह पार्टी फिल्म ‘कॉकटेल’ की सफलता के बाद दिया था।

सोनम कपूर

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने एक प्राइवेट पार्टी में खूब ड्रिंक की। इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। बाद में उनके दोस्त ने ही इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक कर दी थी।

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण के साथ मलाइका अरोड़ा भी है। इसके अलावा एक एक्ट्रेस और भी है। तीनों की आंखें लाल हैं और तीनों नशे में लग रही हैं।

ऋतिक रौशन

Hrithik Roshan

इस तस्वीर में ऋतिक रौशन एक्ट्रेस अमिषा पटेल के साथ दिख रहे हैं। लेकिन वो पूरी तरह से होशो-हवास में नहीं हैं। उनकी आंखें बता रही हैं कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।