रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के मोस्ट अवेटेड सांग - 'तेरी मेरी कहानी' ने रिलीज़ होते ही मचाई धूम,फैंस हुए दीवाने ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के मोस्ट अवेटेड सांग – ‘तेरी मेरी कहानी’ ने रिलीज़ होते ही मचाई धूम,फैंस हुए दीवाने !

सोशल मीडिया की सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल और मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया का मोस्ट अवेटेड सांग – ‘तेरी

सोशल मीडिया की सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल और मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया का मोस्ट अवेटेड सांग – ‘तेरी मेरी कहानी’, आज रिलीज़ हो गया है।  इस गाने ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस बेसब्री से इस गाने के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे थे। 
1568200693 5
कुछ दिन पहले ही हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल के साथ अपने इस इस नए गाने की रिकॉर्डिंग का वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। हिमेश ने अपने वादे के अनुसार एक बेहतरीन गाने के साथ रानू मंडल को फैंस के सामने पेश किया है।   
1568200699 4
  
 कहा जा सकता है हिमेश रेशमिया और रानू मंडल की जोड़ी ने एक बार फिर से अपनी आवाज से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज है और कमैंट्स में भी यूजर्स इस गाने की जबरदस्त तारीफ कर रहे है। 
1568200707 3
तेरी मेरी कहानी(Teri Meri Kahani) गाने को कुछ ही मिनटों में हजारों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं, जबकि व्यूज के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। गाने के कमेंट बॉक्स में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह इस साल का ब्लॉकबस्टर गाना है।
1568200713 2
आपको बता दें सिर्फ 2 घंटे में रानू और हिमेश के गाने को करीब पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये गिनती लगातार बढ़ रही है। यूजर्स अपने कमेंट में हिमेश रेशमिया की तारीफ कर रहे है जिन्होंने रानू की आवाज को बेहतरीन सुरों में पिरोया है। 
1568200721 1
यूजर्स इस गाने को लेकर यहां तक भविष्वाणी कर रहे है कि यह साल का सुपरहिट गाना है। गाना जितना सुरीला है उतना ही इमोशनल भी है और यही बड़ी वजह है की ये गाना दिलों को छूने में कामयाब रहा है। आपको बता दें ये गाना हिमेश रेशमिया की अपकमिंग फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए रिकॉर्ड किया गया है। 
देखिये हिमेश और रानू का सांग : तेरी मेरी कहानी – 

 देखिये फैंस का रिएक्शन –

1.

1568200415 2

2.

1568200426 1

3.

1568200432 3

4.

1568200440 4

5.

1568200445 5

6.

1568200451 6

7.

1568200458 7

8.

1568200462 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।