‘Bigg Boss’ शो जीतने वाले स्टार्स अब बिता रहे हैं ऐसी ज़िंदगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘Bigg Boss’ शो जीतने वाले स्टार्स अब बिता रहे हैं ऐसी ज़िंदगी

टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो Bigg Boss लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है।

टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो Bigg Boss लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। बिग बॉस शो के अभी तक 11 सीजन आ चुके हैं और 16 सिंतबर को इस शो का 12 सीजन शुरू हुआ है। बिग बॉस के हर सीजन में कोई ना कोई विनर रह चुका है।

pjimage 5 1537120603

बता दें कि Bigg Boss के पिछले 11 सीजन में कई सारे सितारे आए और गए हैं। लेकिन बहुत कम ही ऐसे टीवी और सिनेमा के सितारे हैं जो यहां पर टीक पाए हैं। आज हम आपको पिछले 11 सीजन के विनर के बारे में कि अब यह सारे सितारे क्या कर रहे हैं।

Screenshot 1 34

1. शिल्पा शिंदे

shilpa shinde e1536826012975

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे रही हैं। शिल्पा ने घर के अदंर रह कर दर्शकों को काफी मनोरंजन किया था। टीवी के मशहूर शो भाभी जी घर पर हैं के बाद शिल्पा शिंदे बिग बॉस के जरिए अपने फैंस के सामने आईं थी। बिग बॉस 11 के बाद शिल्पा शिंदे आईपीए के शो जियो धन धना धन में गुगली देवी के रूप में अपने फैंस को जमकर हंसाया था। लेकिन अब वह फिलहाल टीवी से दूर हैं।

2. मनवीर गुर्जर

manveer gujar 1

बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर रहे थे। मनवीर गुर्जर बिग बॉस शो जीतने के बाद खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं लेकिन उसके बाद वह टीवी से गायब ही हो गए।

3. प्रिंस नरुला

prince narula 2 4 2

बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरुला रह चुके हैं। इसके अलावा प्रिंस टीवी के कई सारे शोज के विनर भी रह चुके हैं। हाल ही में प्रिंस नरुला को एम टीवी के शो स्प्लिट्सविला में भी देखा गया था।

4. गौतम गुलाटी

Bigg Boss

बिग बॉस 8 के विनर रहे गौतम गुलाटी शो के बाद भी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गौतम गुलाटी को कर्ई शोज में होस्टिंग करते हुए भी देखा गया था लेकिन काफी समय से वह टीवी से दूर हैं।

5. गौहर खान

62504244

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान भी अपने कई अफेयर के चलते सुर्खियों में रह चुकी हैं। इसके बाद गौहर खान ने फिल्म बेगम जान में देखा गया था।

6. उर्वशी ढोलकिया

1448362609bigg 4

बिग बॉस 6 की विनर उर्वशी ढोलकिया रही हैं। टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने शो चंद्रकांता से लेकर कोमौलिका तक अपने हर किरदार से अपने फैंस का दिल जीता है। लेकिन इस शो के बाद वह कहीं भी नजर नहीं आईं हैं।

7. जूही परमार

Juhi Parmar BB5 YS 090112

बिग बॉस-5 की विनर जूही परमार इस रियलिटी शो के बाद पर्दे से गायब थीं। लेकिन एक ब्रेक के बाद वह टीवी शो ‘शनि’ में नजर आईं। इसके अलावा वह अपने तलाक की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहीं।

8. श्वेता तिवारी

shweta tiwari biggboss

‘कसौटी ज़िन्दगी की’ से फेमस हुई एक्ट्रेस श्वेता बिग बॉस-4 की की विनर रही थीं। स्टार श्वेता तिवारी टीवी से गायब होकर अपनी प्रेग्नेंसी और बेटे को लेकर खबरों में रही थीं।

9. बिंदु दारा सिंह

Big Boss Interesting Facts 1 e1536826479935

बिंदु दारा सिंह ने बिग बॉस का तीसरा सीजन जीता था। इसके बाद आखिरी बार वह साल 2014 में पंजाबी फिल्म में नजर आए थे।

10. आशुतोष

20081123131555ashutosh416

बिग बॉस के सीजन 2 के विनर आशुतोष शो के बाद फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ को लेकर सुर्खियों में आए थे। लेकिन इसके बाद वह खबरों से गायब रहे।

11. राहुल रॉय

bollywood actor rahul roy now in BJP ndi24 e1536826720118

बिग बॉस के पहले सीजन के विनर राहुल रॉय लंबे समय से ही फ़िल्मी दुनिया से गायब हैं। सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल 2017 में बीजेपी से जुड़ने की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।