तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं ये ट्रॉफी जीतने के बाद एक्ट्रेस अपनी पुरानी लाइफ में वापसी कर चुकीं हैं। हालांकि इस बार तेजस्वी प्रकाश अकेले नहीं, बल्कि अब एक्ट्रेस के साथ करण कुंद्रा भी हैं। बिग बॉस खत्म होते ही तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ डिनर डेट पर जा पहुंचीं। बीती रात ही मीडिया ने तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को रंगे हाथों पकड़ा है।

तेजस्वी और कारण को साथ में देखकर मीडिया के लोग जोर जोर से भईया और भाभी कहते दिखाई देने लगे। वहीं भईया और भाभी सुनकर तेजस्वी प्रकाश शर्म के मारे लाल हो गईं। वहीं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस दौरान इस कपल ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। लुक की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश पिंक कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं। वहीं करण कुंद्रा कैजुअल ड्रेस में कूल लुक दे रहे हैं। तेजस्वी के चेहरे से जीत की खुशी साफ झलक रही है। करण कुंद्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

बता दें बीती रात ही तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 की शूटिंग शुरू की है। जल्द ही तेजस्वी प्रकाश नागिन बनकर टीवी पर धमाल मचाएंगी।

वैसे तेजस्वी प्रकाश की वजह से बिग बॉस 15 के मेकर्स बुरी तरह क्लास लग गयी है। सोशल मीडिया पर लोग बिग बॉस 15 के मेकर्स को बायस बताकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।


















