मालदीव में समुद्र किनारे गर्मी बढाती दिखी Tara Sutaria, अपने हुस्न के जलवो से लगाई समुंद्र में भी आग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मालदीव में समुद्र किनारे गर्मी बढाती दिखी Tara Sutaria, अपने हुस्न के जलवो से लगाई समुंद्र में भी आग

तारा सुतारिया इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने अपने वेकेशन से एक

मरजावां फैम एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक बहुत बेहतरीन पहचान बनाई है। तो वहीं वह अक्सर अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर कभी वीडियो तो कभी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं.
1681535642 340680332 939004990623477 4497551925699206439 n
तारा सुतारिया इस समय अपनी एक लेटेस्ट फोटो को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले कुछ दिनों से मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। और वहां से वह एक के बाद एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वहीं उनकी हालिया फोटो सुर्खियों में बनी हुई है।
ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं तारा सुतारिया 
1681535651 328724900 140204118980893 2243282788726539559 n
तारा सुतारिया ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो नियॉन कलर के बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं. वहीं खुले बालों में वह अपने किलर लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। समंदर के बीच आसमान की तरफ देखते हुए वह बेहद ग्लैमरस पोज दे रही हैं। तारा सुतारिया अपनी इस फोटो से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहले उन्होंने इसी लुक में एक और फोटो शेयर की थी, जिसने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह स्लिपिंग पोज में नजर आ रही थीं। हालांकि लुक्स के साथ-साथ तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीने पहले तक वह आदर जैन को डेट करती थीं। लोगों ने ऐसे कयास भी लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि दोनों फिर से अलग हो गए।
तारा सुतारिया का फिल्मी करियर
1681535737 340496965 186561817513348 2477909377018978615 n
तारा सुतारिया के करियर की बात करें तो उन्होंने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने हीरोपंती 2, एक विलेन रिटर्न्स जैसी अन्य फिल्मों में काम किया। और आज वह काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।