Bigg Boss 16 में Sajid Khan की एंट्री पर बोली Tanushree Dutta, “मैं बिग बॉस कभी नहीं देखूंगी” - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss 16 में Sajid Khan की एंट्री पर बोली Tanushree Dutta, “मैं बिग बॉस कभी नहीं देखूंगी”

बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री के साथ ही कई विवाद का भी शुरुआत हो गया

बिग बॉस 16 के शुरु होने
के साथ ही कंट्रोवर्सी की भी शुरुआत हो गई है। शो में सभी कंटेस्टेंट अपना गेम
खेलने में लगे हुए हैं। सब किसी ना किसी वजह से खबरों में बने हुए है। बॉलीवुड
फिल्ममेकर साजिद खान भी इसबार बिग बॉस में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि साजिद खान
ने 4 सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी की है। 2018 में साजिद एक नहीं बल्कि यौन
उत्पीड़न केस के चलते इंडस्ट्री में बैन थे। मीटू कैंपन के जरिए फिल्ममेकर पर बहुत
से एक्ट्रसेज ने आरोप लगाया था। अब फिल्ममेकर के बिग बॉस में एंट्री से नए विवाद
का शुरुआत हो गया है।

1665660903 sajid khan

बिग बॉस 16 में साजिद खान
की एंट्री के साथ ही कई विवाद का भी शुरुआत हो गया है। जिन एक्ट्रेसेज ने साजिद पर
उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वो सोशल मीडिया पर शो मेकर्स का जमकर विरोध कर रही है।
शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में बिग बॉस में एंट्री के लिए ट्वीट भी किया था। इसके
अलावा मंदना करीमी ने साजिद की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही किनारा कर लिया है।
कई सेलेब्रिटीज ने साजिद की तरफ से भी आवाज को उठाया है। जिनमें शहनाज गिल, राखी
सावंत और कश्मीरा शाह भी शामिल है।

1665660931 sajid khan 2

अब बॉलीवुड एकट्रेस तनुश्री
दत्ता ने साजिद खान की एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया हाउस से बात
करते हुए तनु ने कहा कि,
मैं भी हैरान हूं।
मैं इस गैर-जिम्मेदारी और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव पर स्पीचलेस हूं। मैं बिग बॉस
नहीं देखती और मुझे नहीं लगता है कि अब मैं कभी इसे देखूंगी।”

1665660980 tanushree dutta

बता दें कि तनुश्री ने ही
भारत में मीटू कैंपन के जरिए सबसे पहले अपने दर्द को लोगों से साझा किया था। तनुश्री
ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनु के बाद बॉलीवुड में कई
एक्ट्रेसेज ने हिम्मत दिखाते हुए अपने साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।