तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने मांगी माफी, कहा- किसी की भावना आहत नहीं करना चाहते

अमेजन प्राइम वीडियो के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने आधिकारिक बयान जारी करके माफी मांगी है।

अमेजन प्राइम वीडियो की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर लगातार विवाद बढ़ता देख डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने आधिकारिक बयान जारी करके माफी मांग ली है। अली अब्बास ज़फ़र की वेब सीरीज के कुछ सीन्स में हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया गया है, जिसको लेकर पिछले हफ्ते से ही विवाद हो रहा है। 18 जनवरी के दिन विवाद ने अलग मोड़ ले लिया और मेकर्स पर देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज कराई गईं। इसके बाद ‘तांडव’ मेकर्स ने वेब सीरीज के सीन्स से आहत लोगों से माफी मांगी है। 
1611034476 amazon prime tandav web series
तांडव के मेकर्स की ओर से आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा गया है,” हम वेब सीरीज तांडव पर आ रहे दर्शकों के रिएक्शन को गौर से मॉनिटर कर रहे हैं और आज बातचीत के दौरान सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से हमें शिकायतों और याचिकाओं के बारे में बताया गया। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी शिकायतों को हम लोग गंभीरता से देख रहे हैं”। 


इसी के साथ बयान में आगे कहा गया,”वेब सीरीज ‘तांडव’ पूरी तरह से फिक्शन है और किसी भी जीवत व्यक्ति या घटना से संबंध पूरी संयोग है। कास्ट एंड क्रू ने कभी भी किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या बेइज्जत करने की मंशा नहीं रखी। हालांकि, वेब मेकर की ओर से लोगों कि ओर से व्यक्त की जा रही चिंता का संज्ञान लिया गया है और अगर किसी की भावना को अनजाने में ठेस पहुंची है तो इसके लिए हम बिना शर्त माफी मांगते हैं”। 

1611034492 tandav 2
अली अब्बास ज़फ़र के इस माफीनामे से आहत हुए लोगों का गुस्सा कितना शांत होगा, यह देखने वाली बात होगी लेकिन इतना तो तय है कि ‘तांडव’ को जितना नुकसान हो सकता था, वो अब तक हो चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।