जरा सुनिए! तैमूर के बाद दूसरे बेबी पर क्या बोली करीना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जरा सुनिए! तैमूर के बाद दूसरे बेबी पर क्या बोली करीना

NULL

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बेटा तैमूर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तैमूर दिसंबर में 1साल का हो जाएगा। तैमूर को लेकर लाखों फैंस कफी उत्साह में रहते है इसके साथ ही तैमूर की एक झलक देखने को लाखो फैंस दिवाने हैं।

1 470

करीना से एक इवेंट में पूछा सवाल

1 467

सेलिब्रिटी अपने बच्चों का चेहरा छिपाते हैं, लेकिन आपने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके पीछे कोई वजह? तो करीना ने कहा, ‘अब वक्त काफी बदल चुका है। जब भी हम कहीं जाते हैं तो मीडिया हमारी फोटोज क्लिक करती है। मैं चाहती हूं कि तैमूर भी अपनी नॉर्मल लाइफ जिए। वो अपने पेरेंट्स की तरह अपनी नॉर्मल लाइफ जिए।

हमारे घर के बाहर तैमूर की फोटो क्लिक करने के लिए भीड़ लगी होती है। तैमूर एक खूबसूरत बच्चा है।’करीना से जब दूसरे बच्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘सभी ने मेरे प्रेग्नेंसी के समय काफी मदद की लेकिन अब मैं नहीं चाहती कि उस दौर से दोबारा गुजरूं।’

करीना की अपकमिंग फिल्मों

1 468

 जल्द ही ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर लीड रोल में होंगी।

करीना कपूर खान डेब्यू के बारे में दिया हटके जवाब दिया

0 1

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपनी डायटीशियन रुजुता दिवेकर के बुक लांच पर मौजद थीं। उनसे पूछा गया कि वो सारा को उनके डेब्यू के लिए कैसे तैयार कर रही हैं। तो करीना ने कहा, ‘मैं कोई उसकी टीचर नहीं हूं। वो काफी टैलेंटेड और खूबसूरत है। इसके साथ ही एक्टिंग तो उनके खून में है। वो जो भी करेगी अच्छा ही करेगी।’बता दें कि सारा, करीना के काफी क्लोज है। वो करीना के साथ काफी टाइम स्पेंड करती हैं। सारा की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।