फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सेट पर आम बच्चों की तरह लकड़ी लेकर खेलते दिखे तैमूर अली खान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सेट पर आम बच्चों की तरह लकड़ी लेकर खेलते दिखे तैमूर अली खान

हाल ही में बॉलीवुड करीना कपूर खान अपने लाडले तैमूर अली खान को आमिर खान स्टारर लाल सिंह

हाल ही में बॉलीवुड करीना कपूर खान अपने लाडले तैमूर अली खान को आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ ले जाते समय मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट हुई थी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद से ही करीना और तैमूर की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
1573814933 70
तैमूर अली खान चंडीगढ़ में अपनी मम्मी करीना के साथ फिल्म के सेट पर भी साथ गए।  शूटिंग के सेट पर जहां करीना कपूर खान शूटिंग में व्यस्त थी वहीं तैमूर सेट पर जमकर मस्ती करते नजर आये।

1573814941 73

 
हाल ही में तैमूर की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिसमे छोटे नवाब अपने एक दोस्त के साथ खेलते नजर आ रहे है। इस दौरान तैमूर हाथ में एक लकड़ी लिए बिलकुल आम बच्चों की तरह मस्ती करते दिखाई दे रहे है ।  

फोटो में तैमूर एक काले और लाल रंग की चेक्ड टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतारते ही कैमरामैनों का ग्रुप सेलिब्रिटी मॉम और बेटे की तस्वीरें लेने में जुट गया था। 
1573814948 72
हाल ही में करीना कपूर की शूटिंग सेट से भी एक तस्वीर सामने आयी जिसमे वो एक पेस्टल गुलाबी कुर्ता और दुपट्टे के साथ सफेद पायजामा पहने दिखाई दे रही थीं। बीते दिनों आमिर खान ने लाला सिंह चड्ढा का लोगो ऑनलाइन शेयर किया था। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया था कि फिल्म  क्रिसमस 2020 पर देशभर में रिलीज़ होने जा रही है। 

आमिर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, ‘ क्या पता हम में है कहानी या कहानी में है हम। ‘फिल्म के बारे में बात की जाए तो लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की ऑफिसियल हिंदी रीमेक है।
1573814959 71

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।